India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup: अभिषेक शर्मा-शुभमन गिल ओपनिंग के लिए उतरे
Asia Cup Super 4, Ind vs SL Live Updates: एशिया कप 2025 का 18वां मैच भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच खेला जाएगा. ये सुपर-4 राउंड का आखिरी मुकाबला भी है. टीम इंडिया की नजर जीत का छक्का लगाने पर रहने वाली है.
LIVE NEWS & UPDATES
-
IND vs SL Live Cricket Score:
दुबई की जिस पिच पर मैच हो रहा है वो बल्लेबाजी के लिए अच्छी रहेगी. 170 रन तक यहां बन सकते हैं और चेज़ करने वाली टीम भी इसे हासिल कर सकती है. पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए भी मदद है.
-
India vs Sri Lanka LIVE Cricket Score
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन- पाथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, चरित असालंका, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानेंदु हसारंगा, जनित लियानागे, दुष्मंता चमीरा, महीश तीक्षणा, नुआन तुषारा.
-
IND vs SL Live Cricket Score
भारत की प्लेइंग इलेवन-अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
-
India vs Sri Lanka LIVE Cricket Score
टीम इंडिया ने दो बदलाव किए हैं. बुमराह और शिवम दुबे नहीं खेल रहे हैं. हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए हैं.
-
IND vs SL Live Cricket Score
श्रीलंका ने टॉस जीता, भारत की पहले बल्लेबाजी.
-
सूर्यकुमार यादव को सजा
श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को आईसीसी ने दोषी करार दिया है. 14 अक्टूबर को हुए मुकाबले के बाद सूर्यकुमार ने कुछ ऐसा कमेंट किया था जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें आचार संहिता उल्लंघन का दोषी पाया है. उनकी 30 फीसदी मैच फीस काटी गई है.
-
छत्तीसगढ़ः रायपुर में छत गिरने से 6 मजदूरों की मौत
छत्तीसगढ़ के रायपुर SP लाल उमेद सिंह ने बताया, “गोदावरी स्टील में छत गिरने से कुछ मजदूरों के दबे होने की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. 6 शव बरामद हुए हैं और 6 घायलों को रेस्क्यू किया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.”
-
श्रीलंका का स्क्वॉड
चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानीदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुशमंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना.
-
टीम इंडिया का स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान) संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
-
भारत-श्रीलंका मैच
एशिया कप 2025 में आज भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. टीम इंडिया पहले ही फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है. वहीं, श्रीलंका का ये आखिरी मुकाबला है. मुकाबले का टॉस 7:30 बजे होगा और पहली गेंद 8 बजे फेंकी जाएगी.
India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025, Todays Super Fours Match Updates in Hindi: एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड का आखिरी मैच भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है और उसकी नजर लगातार छठी जीत पर है. वहीं, श्रीलंका की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, ऐसे में वह जीत के साथ अपने अभियान को खत्म करना चाहेगी.
टी-20 इंटरनेशनल में भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं. इनमें से टीम इंडिया ने 21 मैचों में बाजी मारी है. वहीं, श्रीलंका की टीम 9 मुकाबले ही जीत सकी है. यानी भारत का पलड़ा श्रीलंका के ऊपर काफी ज्यादा भारी नजर आ रहा है.
टीम इंडिया का दबदबा
टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में विजय रथ पर सवार है. भारत ने ग्रुप स्टेज में यूएई, पाकिस्तान और ओमान को हराकर सुपर 4 में जगह बनाई थी. इसके बाद टीम इंडिया सुपर-4 में पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा. अब वह श्रीलंका के खिलाफ जीत का छक्का लगाना चाहेगी.
Published On - Sep 26,2025 6:50 PM IST



