IND vs UAE Live Score Asia Cup 2025: यूएई की बल्लेबाजी शुरू, हार्दिक ने संभाली गेंदबाजी की कमान
IND vs UAE Live Score: टीम इंडिया एशिया कप 2025 में अपना पहला मैच संयुक्त अरब अमीरात की टीम के खिलाफ खेल रही है. ये मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.
LIVE NEWS & UPDATES
-
यूएई की बल्लेबाजी शुरू
यूएई की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी की कमान हार्दिक पंड्या ने संभाली है. वहीं, यूएई की ओर से मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू ने पारी का आगाज किया है.
-
UAE की प्लेइंग इलेवन
मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, आसिफ खान, हर्षित कौशिक, हैदर अली, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह.
-
भारत की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.
-
टीम इंडिया ने जीता टॉस
टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 में अपने पहले मैच में टॉस जीत लिया है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यूएई के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. वहीं, यूएई की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी.
-
इन खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल
इस मैच में सभी की नजर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर रहने वाली है. संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और कुलदीप यादव को पहले मैच में मौका मिलना मुश्किल माना जा रहा है. यानी जितेश शर्मा बतौर विकेटकीपर खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
-
कैसी रहेगी दुबई की पिच?
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर स्पिनरर्स को ज्यादा फायदा मिल सकता है. भारत इसी साल यहां फरवरी-मार्च के बीच खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में चार स्पिनर्स के साथ उतरा था. इस बार भी प्लेइंग 11 में कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है.
-
दुबई में होगी टक्कर
भारत और संयुक्त अरब अमीरात की टीमों के बीच ये मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टी20 एशिया कप में दोनों टीमों के बीच ये दूसरी टक्कर होगी. इससे पहले भारतीय टीम ने बाजी मारी थी.
-
एशिया कप 2025 में भारत का पहला मैच
टीम इंडिया एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है. उसे अपना पहला मैच यूएई की टीम के खिलाफ खेलना है. इस मुकाबले की शुरुआत रात 8 बजे होगी. वहीं, टॉस 7:30 बजे होगा.
India vs UAE Live Score Asia Cup 2025 Cricket: एशिया कप 2025 का दूसरा मैच भारत और यूएई की टीमों के बीच खेला जा रहा. दोनों टीमों के बीच ये मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जो पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में कप्तानी कर रहे हैं. वहीं, संयुक्त अरब अमीरात टीम की कप्तानी मुहम्मद वसीम संभाल रहे हैं. टी20 एशिया कप में इससे पहले दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया है, जिसमें भारतीय टीम ने बाजी मारी थी.
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया को पाकिस्तान, यूएई और ओमान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है. भारतीय टीम की नजर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने पर है. इसके बाद उसे दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है, जो 14 सितंबर को होगा और वह आखिरी ग्रुप स्टेज मैच ओमान के खिलाफ खेलेगी.
दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत की टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
रिजर्व प्लेयर: रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल.
यूएई की टीम- मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्धीकी, आसिफ खान, ध्रुव पराशर, इथान डि सूजा, मतिउल्लाह खान, मोहम्मद फारूक, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), रोहिद खान, मोहम्मद जवादुल्लाह, मोहम्मद जोहैब, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान.
Published On - Sep 10,2025 6:21 PM IST



