India vs West Indies Live Score, 2nd Test, Day4: यशस्वी जायसवाल दूसरे ओवर में आउट, पहला विकेट गिरा

India vs West Indies Live Score, 2nd Test, Day4: यशस्वी जायसवाल दूसरे ओवर में आउट, पहला विकेट गिरा

भारत बनाम वेस्टइंडीज 2nd Test: दिल्ली टेस्ट का आज चौथा दिन है. इस मैच पर भी भारत का शिकंजा कसा हुआ दिख रहा है. चौथे दिन की पिच की बात करें तो वो बल्लेबाजी के माकूल है.

LIVE Cricket Score & Updates

  • 13 Oct 2025 03:59 PM (IST)

    IND vs WI Live Score: पहला विकेट गिरा

    टीम इंडिया को पहला झटका लग गया है. दूसरे ओवर में ही यशस्वी जायसवाल (8) आउट हो गए. जोमेल वॉरिकन ने उनका विकेट लिया.

  • 13 Oct 2025 03:55 PM (IST)

    IND vs WI Live Score: चौके से टीम इंडिया का आगाज

    टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा शुरू कर दिया है और यशस्वी जायसवाल ने पहले ओवर में ही 2 चौके जमाकर दमदार शुरुआत दिलाई है.

  • 13 Oct 2025 03:38 PM (IST)

    India vs West Indies: भारत को 121 रन का लक्ष्य

    दिल्ली टेस्ट जीतने के लिए भारत को 121 रन का लक्ष्य मिला है. वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 390 रन बनाए, जिसमें जस्टिन ग्रीव्स के अर्धशतक, होप और कैंपबेल के शतक की बड़ी भूमिका रही.

  • 13 Oct 2025 03:18 PM (IST)

    India vs West Indies: वेस्टइंडीज की बढ़त 100 के पार

    दिल्ली टेस्ट में फॉलोऑन खेल रही वेस्टइंडीज की टीम ने अब भारत के खिलाफ 100 से ज्यादा रन की बढ़त बना ली है. आखिरी जोड़ी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है.

  • 13 Oct 2025 02:44 PM (IST)

    India vs West Indies: वेस्टइंडीज की आखिरी जोड़ी जमी

    जस्टिन ग्रीव्स और जायडन सील्स की वेस्टइंडीज की आखिरी जोड़ी ने भारत के खिलाफ दूसरी पारी में 50 रन की साझेदारी कर ली है. उनकी साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 9 विकेट पर 361 रन बना लिए हैं. वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 91 रन की बढ़त बना ली है.

  • 13 Oct 2025 01:55 PM (IST)

    India vs West Indies Live Score: वेस्टइंडीज का 9वां विकेट गिरा

    दिल्ली टेस्ट में वेस्टइंडीज की दूसरी पारी खत्म होने की ओर बढ़ चली है. बुमराह ने टीम को 9वां झटका दे दिया है.

  • 13 Oct 2025 01:44 PM (IST)

    India vs West Indies: वेस्टइंडीज को 8वां झटका

    दिल्ली टेस्ट में वेस्टइंडीज की दूसरी पारी खत्म होने की कगार पर है. उसके 8 विकेट हो गए हैं. बुमराह ने वेस्टइंडीज को 8वां झटका वॉरिकन के विकेट को हवा में उड़ाकर दिया.

  • 13 Oct 2025 01:26 PM (IST)

    India vs West Indies: कुलदीप ने किया कप्तान का शिकार

    कुलदीप यादव ने दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में रोस्टन चेज का शिकार कर वेस्टंइंडीज को छठा झटका दे दिया है. रोस्टन चेज 50 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान के आउट होते ही वेस्टइंडीज को 7वां झटका भी लगा, जब खैरी पियरे बिना खाता खोले ही आउट हो गए.

  • 13 Oct 2025 01:14 PM (IST)

    Ind vs WI Live Score: कुलदीप ने दिया 5वां झटका

    कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज को 5वां झटका दिया. उन्होंने टेविन इमलाच को आउट किया, जो कि 12 रन बनाकर आउट हुए. वेस्टइंडीज को हालांकि मैच में बढ़त मिल गई है, जिसका मतलब है कि उस पर से पारी से हार का खतरा टल चुका है.

  • 13 Oct 2025 12:41 PM (IST)

    Ind vs WI Live Score: शे होप बने सिराज का शिकार

    वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शे होप शतक बनाने के बाद मोहम्मद सिराज का शिकार बन गए. वो 103 रन बनाकर आउट हुए. इसी के साथ वेस्टइंडीज को चौथा झटका लगा. वेस्टइंडीज ने भारत पर हालांकि बढ़त बना ली है. मतलब ये कि भारत को अब दूसरी पारी खेलने मैदान पर उतरना होगा.

  • 13 Oct 2025 12:31 PM (IST)

    India vs West Indies: शे होप का शतक

    दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में शे होप ने भी शतक जड़ दिया है. उन्होंने अपना शतक 204 गेंदों पर चौके के साथ पूरा किया.

  • 13 Oct 2025 12:29 PM (IST)

    India vs West Indies Live Score: वेस्टइंडीज अभी भी भारत से पीछे

    चौथे दिन का पहला सेशन वेस्टइंडीज के नाम रहा. इस सेशन में वेस्टइंडीज ने 1 विकेट पर 79 रन बनाए. वेस्टइंडीज ने चौथे दिन दूसरी पारी में लंच कर 3 विकेट पर 252 रन बनाए, जिसमें जॉन कैंपबेल के शतक की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने अपने टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी जड़ी. और अब शे होप भी 92 रन बनाकर नाबाद हैं.

  • 13 Oct 2025 11:24 AM (IST)

    India vs West Indies: शतक की ओर बढ़े होप

    शे होप ने कैंपबेल के आउट होने के बाद भी वेस्टइंडीज की उम्मीद को बनाए रखा है. वो भी अपने टेस्ट शतक की ओर धीरे-धीरे बढ़ते दिख रहे हैं.

  • 13 Oct 2025 10:41 AM (IST)

    India vs West Indies Live Score: कैंपबेल को जडेजा ने किया आउट

    दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जमाने के बाद जॉन कैंपबेल रवींद्र जडेजा का शिकार बने. उन्होंने 115 रन बनाए. ये वेस्टइंडीज को लगा तीसरा झटका रहा.

  • 13 Oct 2025 10:22 AM (IST)

    India vs West Indies: 200 के पार वेस्टइंडीज

    वेस्टइंडीज का स्कोर दूसरी पारी में 2 विकेट पर 200 रन के पार पहुंच चुका है. हालांकि पहली पारी के आधार पर वो अब भी भारत से पीछे हैं.

  • 13 Oct 2025 10:10 AM (IST)

    Ind vs WI Live Score: कैंपबेल का शतक

    वेस्टइंडीज के ओपनर जॉन कैंपबेल ने दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ दिया है. ये उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है. उन्होंने अपना शतक छक्के के साथ पूरा किया.

  • 13 Oct 2025 09:34 AM (IST)

    Ind vs WI Live Score: चौथे दिन का खेल शुरू, कैंपबेल पर नजर

    दिल्ली टेस्ट में चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है. सबकी निगाहें कैंपबेल पर जमीं है, जो अपने टेस्ट शतक के करीब हैं.

  • 13 Oct 2025 09:09 AM (IST)

    India vs West Indies: चौथे दिन की पिच

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे दिन की पिच बल्लेबाजी के माकूल है. मतलब वेस्टइंडीज के पास भारत को टारगेट देने का अच्छा मौका रहेगा.

  • 13 Oct 2025 08:30 AM (IST)

    India vs West Indies Live Score: ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल

    वेस्टइंडीज की पहली पारी को तीसरे दिन 248 रन पर समेटने के बाद भारत ने उन्हें फॉलोऑन खिलाया. और उनकी दूसरी पारी में भी दो विकेट गिरा दिए. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 2 विकेट पर 173 रन बनाए. और वो अभी भी भारत से 97 रन पीछे हैं.

  • 13 Oct 2025 08:15 AM (IST)

    India vs West Indies: चौथे दिन दोनों टीमों के मंसूबे

    दिल्ली टेस्ट के चौथे दिन भारत की कोशिश जहां वेस्टइंडीज को जल्दी से जल्दी समेटकर जीत का बिगुल फूंकने की होगी. वहीं कैरेबियाई टीम पहले 97 रन की दहलीज लांघने की कोशिश करेगी और फिर भारत के सामने एक टारगेट सेट करने के मंसूबे से उतरना चाहेगी.

India vs West Indies Live Score, 2nd Test Match in Delhi, Day 4 Latest Updates in Hindi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली टेस्ट का आज चौथा दिन है. पहले 3 दिनों के खेल में काफी कुछ देखने को मिला. पहले भारत ने अपनी पहली पारी 5 विकेट प 518 रन बनाकर घोषित की, जिसमें यशस्वी का बड़ा शतक और कप्तान शुभमन का नाबाद शतक देखने को मिला. उसके बाद भारत ने वेस्टइंडीज की पहली पारी को 248 रन पर समेटकर फॉलोऑन खिलाया. वहीं दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज के 2 विकेट गिरा दिए. हालांकि, पहली पारी के मुकाबले दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी थोड़ी अच्छी की है.

अब चौथे दिन के खेल में वेस्टइंडीज की टीम के सामने पहली चुनौती तो उस 97 रन की बाधा को पार करने की होगी, जिससे वो भारत से पहली पारी में अभी भी पीछे हैं. वहीं भारतीय टीम उनको जल्दी से जल्दी समेटकर अहमदाबाद की तरह दिल्ली टेस्ट भी पारी के अंतर से जीतना चाहेगी. कुल मिलाकर पलड़ा भारत का पूरी तरह से भारी है. और, सीरीज में क्लीन स्वीव तय लग रहा है.

Published On - Oct 13,2025 8:14 AM IST