Ind Women vs Ban Women Live Score, Cricket World Cup: टीम इंडिया की तूफानी शुरुआत, 7 ओवर में 50 रन पूरे
India vs Bangladesh, Women Cricket World Cup 2025: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के लीग स्टेज में टीम इंडिया अपना आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है. ये मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है.
LIVE Cricket Score & Updates
-
IND-W vs BAN-W Score: टीम इंडिया की तेज शुरुआत
स्मृति मंधाना ने एक बार फिर विस्फोटक शुरुआत की है और अमनजोत के साथ मिलकर टीम इंडिया को सिर्फ 7 ओवर में ही 50 रन तक पहुंचा दिया है.
-
IND-W vs BAN-W Live Update: अमनजोत ओपनिंग के लिए आईं
टीम इंडिया की ओर से ओपनिंग के लिए स्मृति मंधाना के साथ अमनजोत कौर उतरी हैं. ये फैसला प्रतिका रावल की चोट के कारण किया गया है, जिनका टखना फील्डिंग के दौरान मुड़ गया था.
-
IND-W vs BAN-W Live Update: भारत को मिला नया लक्ष्य
भारत की पारी शुरू हो गई है और डकवर्थ-लुइस-स्टर्न मेथड के हिसाब से टीम इंडिया को अपडेटेड टार्गेट मिला है. भारतीय टीम को अब जीत के लिए 120 के बजाए 126 रन बनाने होंगे. ओवर्स हालांकि 27 ही हैं.
-
IND-W vs BAN-W Live Update: बांग्लादेश की पारी खत्म
बांग्लादेश की पारी के 27 ओवर पूरे हो गए हैं और टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए हैं. आखिरी ओवर में श्री चरणी ने रितू मोनी को आउट किया. बांग्लादेश के लिए शर्मिन अख्तर ने 36 रन बनाए, जबकि भारत के लिए राधा ने 3 और चरणी ने 2 विकेट लिए.
-
IND-W vs BAN-W Live Update: गिर गए 9 विकेट
राधा यादव और श्री चरणी की स्पिन जोड़ी ने बांग्लादेश को पस्त कर दिया है. दोनों ने एक-एक विकेट और हासिल कर लिया है और अब बांग्लादेश के 9 विकेट गिर गए हैं.
-
IND-W vs BAN-W Live Update: बांग्लादेश के 7 विकटे गिरे
बांग्लादेश ने 3 गेंदों के अंदर 2 विकेट गंवा दिए हैं. 24वें ओवर की पांचवी गेंद पर राधा यादव ने नाहिदा अख्तर को बोल्ड कर दिया. फिर 25वें ओवर की पहली ही गेंद पर अरुणधति रेड्डी ने शर्मिना अख्तर का जबरदस्त कैच लपका. ये विकेट श्री चरणी को मिला.
-
IND-W vs BAN-W Live: पांचवा विकेट गिरा
बांग्लादेश ने पांचवा विकेट भी तुरंत गंवा दिया है. इस बार अमनजोत कौर की गेंद पर नई बल्लेबाज शोरना अख्तर बोल्ड हो गईं.
-
IND-W vs BAN-W Live: चौथा विकेट गिरा
सोभना मोस्तारी की तेज पारी का अंत हो गया है. स्पिनर राधा यादव ने उन्हें हरलीन देओल के हाथों कैच करवाकर पवेलियन लौटा दिया. सोभना ने 21 गेंदों में तेजी से 26 रन बनाए.
-
IND-W vs BAN-W Live: प्रतिका को लगी चोट
भारतीय टीम को एक झटका लगा है. टीम की ओपनर प्रतिका रावल चोटिल हो गई हैं. फील्डिंग के दौरान बाउंड्री के पास गेंद रोकने की कोशिश में प्रतिका का टखना मुड़ गया. इसके चलते प्रतिका फिलहाल मैदान से बाहर चली गई हैं और दर्द में दिख रही हैं. उन्हें साथी खिलाड़ी और मेडिकल टीम के सहारे मैदान से बाहर जाना पड़ रहा है.
-
IND-W vs BAN-W Live: तीसरा विकेट गिरा
बांग्लादेश ने तीसरा विकेट गंवा दिया है और ये आया है राधा यादव की बेहतरीन फील्डिंग के दम पर. 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर राधा ने बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना (9) की लापरवाही का फायदा उठाया और सटीक निशाना लगाकर उन्हें रन आउट कर दिया.
-
IND-W vs BAN-W Live: अब 27 ओवर का हुआ मैच
नवी मुंबई में मुकाबला दोबारा शुरू हो गया है और एक बार फिर ओवर काटे गए हैं. अब इस मैच में 27 ओवर की एक पारी होगी.
-
IND-W vs BAN-W Live: बारिश रुकी
नवी मुंबई में फिलहाल बारिश रुक गई है और ग्राउंड स्टाफ ने एक हिस्से से कवर्स हटाने शुरू कर दिए हैं. हालांकि, अभी भी पिच और स्क्वायर एरिया को ढका हुआ है.
-
IND vs BAN: बारिश के चलते रोका गया मैच
भारत-बांग्लादेश मैच में एक बार फिर बारिश का खलल देखने को मिला है, जिसके चलते मुकाबले को फिलहाल रोक दिया गया है. बांग्लादेश ने 12.2 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं.
-
IND vs BAN: दीप्ति शर्मा ने झटका विकेट
बांग्लादेश ने 34 रन पर अपना दूसरा विकेट भी गंवा दिया है. दीप्ति शर्मा ने रुबया हैदर को अपना शिकार बनाया है. जो 13 रन बनाकर आउट हो गई हैं.
-
Ind W vs Ban W: भारत की अच्छी शुरुआत
भारतीय टीम ने शुरुआती 6 ओवर में सिर्फ 14 रन खर्च किए हैं और बांग्लादेश की टीम 1 विकेट गंवा चुकी है. यानी टीम इंडिया एक अच्छी शुरुआत करने में कामयाब रही है.
-
Ind Women vs Ban Women: रेणुका ठाकुर ने झटका विकेट
टीम इंडिया ने पहले ही ओवर में बांग्लादेश को पहला झटका दे दिया है. रेणुका ठाकुर ने सुमैया अख्तर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है.
-
Ind W vs Ban W: बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू
बांग्लादेश की पारी शुरू हो गई है. सुमैया अख्तर और रुब्या हैदर झेलिक क्रीज पर हैं. वहीं, भारत की ओर से रेणुका सिंह ठाकुर ने गेंदबाजी की कमान संभाली है.
-
IND vs BAN: 5 बजे शुरू होगा मैच
बारिश अब रुक गई है और 5 बजे मुकाबले की शुरुआत होगी. हालांकि, अब ये मैच 43-43 ओवर का खेला जाएगा. भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करने उतरेगी.
-
Ind Women vs Ban Women: अब ओवर्स में होगी कटौती
बारिश के चलते मुकाबले में काफी देरी हो चुकी है. ऐसे में अब ओवर्स कटना शुरू हो गए हैं. ये मैच अब 50-50 ओवर का नहीं खेला जाएगा.
-
Ind W vs Ban W: फिर हो रही बारिश
नवी मुंबई में फिर से बारिश शुरू हो गई है, जिसके चलते मुकाबला अभी तक शुरू नहीं हुआ है. मैदान फिलहाल कवर्स से ढका हुआ है.
-
Ind Women vs Ban Women: बांग्लादेश की प्लेइंग 11
सुमैया अख्तर, रुब्या हैदर झेलिक, शरमीन अख्तर, सोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोरना अख्तर, रितु मोनी, राबिया खान, नाहिदा अख्तर, निशिता अख्तर निशि, मारुफा अख्तर.
-
Ind W vs Ban W: भारत की प्लेइंग 11
प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर.
-
World Cup 2025: भारत ने जीता टॉस
भारतीय टीम ने टॉस जीत लिया है और हरमनप्रीत कौर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. यानी बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी.
-
Ind W vs Ban W: जल्द होगा टॉस
फिलहाल बारिश रुक गई है और मैदान से कवर्स हटा दिए गए हैं. ऐसे में जल्द ही टॉस पर फैसला लिया जा सकता है और फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है.
-
Ind Women vs Ban Women: टॉस में देरी
नवी मुंबई में फिलहाल बारिश हो रही है, जिसके चलते भारत-बांग्लादेश मैच के टॉस में देरी हो रही है. फिलहाल मैदान को कवर्स से ढका हुआ है.
-
Ind W vs Ban W: भारत के लिए प्रैक्टिस मैच
भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. वह 30 तारीख को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने वाली है. ऐसे में ये मैच टीम इंडिया के लिए प्रैक्टिस मैच जैसा रहने वाला है. टीम की नजर कमियों को दूर करने पर रहने वाली है.
-
आने वाले 48 घंटे में आ सकता है चक्रवात मोंथा… हाई अलर्ट पर है भारतीय सेना
भारतीय सेना को पूर्वी मध्य अरब सागर और दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तंत्रों के कारण हाई अलर्ट पर रखा गया है, जो अगले 48 घंटों में चक्रवात मोंथा के तेज होने की संभावना है. स्थिति की निगरानी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और संबंधित राज्य सरकारों के साथ समन्वय में की जा रही है.
The Indian Army has been placed on high alert in view of the developing cyclonic systems over both the East Central Arabian Sea and the South East Bay of Bengal, which are expected to intensify over the next 48 hours into Cyclone MONTHA. The situation is being closely monitored
— ANI (@ANI) October 26, 2025
-
Ind Women vs Ban Women: बांग्लादेश का स्क्वॉड
फरगाना हक, रुबया हैदर झेलिक, शरमीन अख्तर, सोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (कप्तान/विकेटकीपर), शोरना अक्तर, रितु मोनी, राबिया खान, नाहिदा अक्तर, मारुफा अक्तर, निशिता अक्तर निशी, सुमैया अक्तर, फारिया तृस्णा,शनजिदा अक्तर मेघला, फाहिमा खातून.
-
World Cup 2025: भारत का स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़.
-
Ind W vs Ban W: भारत का आखिरी लीग मैच
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के लीग स्टेज में टीम इंडिया अपना आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेलेगी. ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगा.
India Women vs Bangladesh Women Live Score, Cricket World Cup 2025 Updates: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का आखिरी लीग मैच भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों का आमना-सामना नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है. टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. वह इस मुकाबले में अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश कर रही है. वहीं, बांग्लादेश की नजर जीत के साथ टूर्नामेंट को खत्म करने पर रहै.
टूर्नामेंट में अभी तक का प्रदर्शन
भारत ने इस टूर्नामेंट में अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं और 3 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं, 3 मैचों में उसे हार का सामना भी करना पड़ा है. हालांकि, वह 6 पॉइंट्स और 0.628 की नेट रन रेट के चलते सेमीफाइनल में अभी जगह बना चुका है. दूसरी ओर, बांग्लादेश ने 6 में से 1 मैच में जीत अपने नाम की है, उसने अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान को हराया था. इसके बाद उसे लगातार 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा.
Published On - Oct 26,2025 1:21 PM IST



