Happy Diwali 2026 Wishes: दीपों से रोशन हो आपका संसार…दिवाली पर इन दिल छू लेने वाले कोट्स से करें विश
दिवाली के त्योहार अपने साथ लाता है अपनों का प्यार, ढेर सारा सेलिब्रेशन और गुड वाइब्स. इस खास मौके पर आप कुछ प्यारे-प्यारे कोट्स के जरिए दोस्तों, परिवार, रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Diwali 2026 Wishes: दिवाली सिर्फ परंपराओं का त्योहार नहीं, बल्कि ये घनघोर अंधेरे में रोशनी करने का पर्व है. इस दिन लोग अपने मन के अंधकार यानी ईर्ष्या-द्वेष को भुलाकर आपस में खुशियां बांटते हैं, सेलिब्रेट करते हैं. “मां लक्ष्मी की की कृपा हर एक पर बरसे, कोई भी खाने, कपड़े और मकान को न तरसे” इसी तरह के बेहतरीन कोट्स के जरिए जब आप किसी को दिवाली विश करेंगे तो उसका फेस्टिवल और भी खास बन जाएगा.
दिवाली के दिन हर तरफ जबरदस्त रौनक दिखाई देती है और आजकल तो सोशल मीडिया का दौर है. ऐसे में स्टेटस, स्टोरी को लेकर भी जबरदस्त क्रेज रहता है. वहीं लोग सेकेंड्स में दूर बैठे अपने प्रियजन को मैसेज के जरिए विश कर सकते हैं. ऐसे में सिर्फ हैप्पी दिवाली न लिखें, बल्कि साथ में एक प्यारा सा फ्रेज भी लिखना चाहिए. तो चलिए देख लेते हैं दिवाली के शुभकामना संदेश.
Diwali 2026 Shubkamnayen: दिवाली के शुभकामना संदेश

- दिवाली का हर दीप एक नई उम्मीद जगाए,
- सारे सुख और खुशियां आपके आंगन में मुस्कुराए
- शुभ दीपावली!

- न कोई गम और हो, न आए कोई परेशानी,
- आपके जीवन में बस खुशियों भरी कहानियां हो।
- हैप्पी दिवाली!

- दिवाली के दीपों से मिटे अंधेरा, जीवन में उजाला छा जाए,
- यही है दुआ जिंदगी आपकी खुशियों से जगमगा जाए
- शुभ दीपावली!

- दीपावली का त्योहार आपके जीवन को जगमग कर जाए
- सुख-शांति, समृद्धि के दीप आपके आंगन में जल जाए
- आपके परिवार को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

- दिवाली की मिठाई सी रिश्तों में मिठास घुल जाए
- अपनों का साथ हो, सारे गम खुशियों में बदल जाएं
- दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

- मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहे, धन की वर्षा हो,
- खुशियों की सौगात मिले, हर सपना साकार हो
- दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

- हर दिल में प्यार बसे, हर चेहरे पर ठहरे मुस्कान
- दिवाली के शुभ अवसर जैसा हो जाए हर दिन और रात
- दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

- दिवाली के दीपों से रोशन हो आपका संसार
- खुशियों के फूल खिलें, महके आपका घर-द्वार
- शुभ दीपावली!

- दीपों की रोशनी से आपके जीवन का अंधेरा दूर हो
- दिवाली की रात जैसी जगमग-रोशन आपकी तकदीर हो
- शुभ दीपावली!

- दिवाली पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बरस जाए
- परिवार में सुख-समृद्धि और संपत्ति की बहार आए
- दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
आपको और आपके पूरे परिवार को हमारी तरफ से दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!




