‘Kahaani 3’ Update: ‘कहानी 3’ में होगी यामी गौतम की एंट्री? फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट

‘Kahaani 3’ Update: ‘कहानी 3’ में होगी यामी गौतम की एंट्री? फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट

विद्या बालन स्टारर 'कहानी' और 'कहानी 2' को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था और दोनों हिट साबित हुई. अब इस दिलचस्प फ्रेंचाइजी को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि इसमें यामी गौतम की एंट्री हो सकती है. इसी के साथ फिल्म के शूट को लेकर भी अपडेट आया है.

‘कहानी’ और ‘कहानी 2’ दोनों ही सस्पेंस थ्रिलर फिल्में हैं और इसमें विद्या बालन ने अपने किरदार को बेहद शानदार तरीके से निभाया है. फिल्म के ट्विस्ट ने दर्शकों को बांधे रखा था और विद्या के अभिनय की तो लोग दाद देते ही हैं. फिलहाल इस फिल्म की तीसरी फ्रेंचाइजी यानी ‘कहानी 3’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है. हालांकि लीड के लिए विद्या बालन का नहीं बल्कि यामी गौतम का नाम सामने आ रहा है.

यामी गौतम भी एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं. हाल ही में उन्हें नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिला है. अगर वो ‘कहानी 3’ में नजर आती हैं तो भी ये एक्साइटमेंट बढ़ा देने वाला है. तो चलिए जान लेते हैं कि क्या है इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त से जुड़ी ताजा अपडेट.

फिल्म की स्टोरी होगी अलग

रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि फिल्म को बनाने का उद्देश्य इसके दोनों पार्ट को मिले दर्शकों के बढ़िया रिस्पॉन्स को देखते हुए इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाना है. हालांकि तीसरे पार्ट का कनेक्शन पिछली फिल्म से नहीं होगा, बल्कि ये एक बिल्कुल नई कहानी होगी.

यामी गौतम का रोल

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यामी गौतम ‘कहानी 3’ में लीड रोल प्ले करेंगी. उनका ये किरदार बेहद सशक्त दिखाया जाएगा. ये भी जानकारी सामने आई है कि फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और टीम इसकी डेट्स-टाइमिंग तय करने में जुटी हुई है. इसी के साथ खबर सामने आई है कि एक बार फिर से निर्देशक सुजॉय घोष तीसरे पार्ट को भी निर्देशित करेंगे.

यामी का पहला नेशनल अवॉर्ड

72वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स में एक्ट्रेस यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया है. इसका अनाउंसमेंट 18 जुलाई 2026 को किया गया था. ये उनका पहला नेशनल अवॉर्ड है.

यामी गौतम का वर्क फ्रंट

इसके अलावा वर्क फ्रंट की बात करें तो जानकारी के मुताबिक, यामी गौतम फिल्म ‘नई नवेली’ में नजर आने वाली हैं. ये एक कॉमेडी हॉरर जॉनर की मूवी होगी.फिल्म में यामी एक ‘परफेक्ट बहू के रोल में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा वो फिल्म ‘धुरंधर:द रिवेंज’ में शाजिया बानो के छोटे से किरदार में भी नजर आई हैं.

शशि सिंह
शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More