डेब्यू फिल्म से जीता नेशनल अवॉर्ड, पति जावेद अख्तर संग इतने करोड़ नेट वर्थ की मालकिन हैं शबाना आजमी

डेब्यू फिल्म से जीता नेशनल अवॉर्ड, पति जावेद अख्तर संग इतने करोड़ नेट वर्थ की मालकिन हैं शबाना आजमी

शबाना आजमी में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है. उनकी टीम ने ये जानकारी दी है. हाल ही में उन्होंने दिल्ली में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट को अपना समर्थन दिया था. हालांकि जावेद अख्तर ने सार्वजनिक रूप से इस पर कुछ नहीं किया है. दोनों इंडस्ट्री के सबसे आदर्श कपल में गिने जाते हैं. जान लेते हैं क्या है कपल की नेटवर्थ.

शबाना आजमी पिछले पांच दशकों से भारतीय सिनेमा में सक्रिय हैं. वो 70 और 80 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं. उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदारों में अपनी छाप छोड़ी है. यहां तक कि उन्हें उनकी पहली फिल्म के लिए ही बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला था. वहीं उनके पति और पटकथा लेखक, गीतकार जावेद अख्तर भी कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. इंडस्ट्री के इस आइडल कपल का प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो भी अच्छा-खासा है. चलिए जान लेते हैं उनकी नेट वर्थ.

शबाना आजमी और जावेद अख्तर हिंदी सिनेमा में कई दशकों से काम कर रहे हैं. वो सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं. अभिनेत्री शबाना फिल्मों में काम करने के साथ ही थिएटर में भी एक्टिव रहती हैं और इसके अलावा इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स से लेकर सामाजिक कार्यों में अपने योगदान से भी उन्होंने पहचान बनाई है. दोनों की अनुमानित नेट वर्थ 206 करोड़ है. चलिए जान लेते हैं डिटेल के साथ.

शानदार फाइनेंशियल पोर्टफोलियो

शबाना आजमी और जावेद अख्तर 1984 में शादी की थी. दोनों पावर कपल हैं. उन्होंने मिलकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे सफल फाइनेंशियल पोर्टफोलियो में से एक बनाया है. खबरों के मुताबिक, उनके इन्वेस्टमेंट की बात करें तो इसमें मुंबई के जुहू इलाके में प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज और खंडाला में एक फार्म हाउस शामिल है.

लग्जरी प्रॉपर्टीज की हैं मालकिन

कोईमोई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने हाल ही में अपनी रियल एस्टेट इंवेस्टमेंट में और लग्जरी प्रॉपर्टी अड की है. उन्होंने हाल ही में मुंबई के पॉश इलाके जुहू में 7.76 करोड़ का अपार्टमेंट खरीदा है. जिसका साइज 1,199.42 स्क्वायर फीट है. इसकी डील 2026 जुलाई में पूरी हुई है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि जावेद अख्तर ने 2021 इसी रेजिडेंशियल कॉम्पलेक्स के पास ही अपार्टमेंट खरीदा था. दोनों पहले से ही इसी हाउसिंग सोसाइटी में रहते हैं.

फैमिली नेट वर्थ में जावेद अख्तर का योगदान

‘कोई मोई’ (Koi Moi) की रिपोर्ट के अनुसार, जावेद अख्तर की अनुमानित पर्सनल नेट वर्थ लगभग 167 करोड़ रुपये है. वहीं, अनुमान के मुताबिक शबाना आजमी की नेट वर्थ का 40 करोड़ से 42 करोड़ रुपये के बीच है. दोनों का कई दशकों का सफल करियर रहा है और वो लगातार प्रोफेशनली एक्टिव रहने के साथ ही प्रॉपर्टी निवेश भी करते रहे हैं, जिससे उन्होंने अपने फाइनेंशियल स्टेटस को ऊपर पहुंचाया है. दोनों अब भी बॉलीवुड में लगातार अब भी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: एक्शन, स्वैग और इमोशनआखिरी फिल्म जन नेता में छाए CM विजय

शशि सिंह
शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More