‘मैंने अपना काम किया, लाइमलाइट नहीं चाहिए…’ शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद प्रकाश राज का बयान, सेलेब्स ने क्या कहा?

‘मैंने अपना काम किया, लाइमलाइट नहीं चाहिए…’ शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद प्रकाश राज का बयान, सेलेब्स ने क्या कहा?

छात्र प्रदर्शन के 37 दिनों के बाद देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो चुका है. इससे पहले सोनम वांगचुक ने भी लगभग 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म की. अब सोशल मीडिया पर इसे लेकर सेलेब्स के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं.

नीट पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर चले प्रदर्शन को कई सेलेब्स ने अपना समर्थन दिया था. इनमें से कुछ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपना सपोर्ट जताया था तो कुछ दिल्ली के जंतर-मंतर भी पहुंचे थे. इनमें से एक प्रकाश राज भी हैं जो अक्सर राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार रखते रहते हैं. अब इस शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होने पर भी प्रकाश राज ने अपना रिएक्शन दिया है. इसी के साथ कई सेलिब्रिटी ने इसपर रिएक्ट किया है.

धर्मेंद्र प्रधान ने खुद अपने इस्तीफे की जानकारी x (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करे जरिए दी. इसके बाद से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के अलावा सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन आए. इसपर राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी अपनी बात रखी है.

प्रकाश राज ने क्या कहा?

अभिनेता प्रकाश राज ने अपने एक्स हैंडल के साथ ही इंस्टाग्राम से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मुबारक हो मेरे डियर कॉकरेचेस… डियर सोनम वांगचुक सर और उस हर एक इंसान को बधाई जिन्होंने युवाओं का साथ दिया, आप लोगों ने साबित कर दिया कि आप किसी भी सरकार को घुटनों पर ला सकते हैं.” इसी के साथ उन्होंने मीडिया इंटरैक्शन में कहा, ” इसका सारा श्रेय और फोकस उन युवाओं को जाना चाहिए, जिन्होंने आवाज उठाई और देश को जगाया, मैंने तो बस अपना काम किया, मैं अब लाइमलाइट में नहीं रहना चाहता.”