New mommy Kiara Advani: मामा नाइट आउट… मां बनने के बाद सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी की वापसी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
Kiara Advani: बेटी को जन्म देने के बाद एक्ट्रेस कियारा आडवाणी काफी समय से इंडस्ट्री में नजर नहीं आईं हैं. हाल ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर वापसी की है, जिसमें वह बहुत ही सुंदर लग रही हैं. फैंस को उनकी इस वापसी का काफी समय से इंतजार था.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने कुछ समय पहले बेटी को जन्म दिया था. इसके बाद से एक्ट्रेस सोशल मीडिया से गायब थीं. आज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी सहेली के साथ एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं.
एक्ट्रेस ने कैप्शन में "मामा नाइट आउट" लिखा है. उनकी इन तस्वीरों को फैंस से जमकर प्यार मिल रहा है. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी के बाद का ग्लो नजर आ रहा है. उनकी तस्वीरों की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है.
एक्ट्रेस की पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं. ज्यादातर लोग हार्ट और प्यार भरा इमोजी कमेंट में भेज रहे हैं. इसके अलावा एक यूजर ने लिखा 'ओ माई गोड ग्लोइंग', तो किसी ने 'ब्यूटिफूल मम्मा', 'गॉर्जियस मम्मा' और 'ऑरेंज सो गॉर्जियस' जैसे प्यारे कमेंट किए हैं.
उनकी इन तस्वीरों को देखकर फैंस बहुत खुश हैं. एक फैन ने अपनी राय देते हुए कमेंट में 'हमारी 'की' वापस आ गई' और दूसरे ने 'साराया की प्यारी मम्मी', तो किसी ने 'वाह, पुरानी कियारा वापस लौट आई.' लिखा है. इन तस्वीरों को यूजर्स का बहुत प्यार मिल रहा है.
कियारा ने अपने में ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘कबीर सिंह’, ‘भूल भुलैया 2’, ‘शेरशाह’, ‘गुड न्यूज’, और ‘जुग जुग जियो’ जैसी बेहतरीन फिल्में की हैं. एक्ट्रेस हाल ही में फिल्म 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन के साथ नजर आईं थीं.



