कुलदीप यादव अगले मैच से हो जाएंगे बाहर! 4 विकेट लेकर भी स्टार स्पिनर के साथ ऐसा करेगी टीम इंडिया?
कुलदीप यादव ने UAE के खिलाफ एशिया कप 2025 के पहले मैच में ही 4 विकेट झटक लिए और टीम इंडिया को जीत दिलाई. मगर जब कुलदीप यादव अपना कहर बरपा रहे थे, उसी वक्त सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो गया, जिसके कारण ये सवाल उठ गया.
हेडलाइन पढ़कर चौंकना स्वाभाविक है. एशिया कप 2025 के पहले ही मैच में कुलदीप यादव ने यूएई के बल्लेबाजों को ऐसा फंसाया कि एक-एक कर सब पवेलियन लौट गए. एक ओवर में ही 3 विकेट लेकर टीम इंडिया के स्टार स्पिनर ने यूएई को मुश्किलों में डाल दिया था. इस मैच में कुलदीप ने 4 विकेट लिए और टीम इंडिया की आसान जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के लिए भी चुने गए. मगर क्या इसके बावजूद कुलदीप पाकिस्तान के खिलाफ अगले मैच में नहीं खेलेंगे? क्या टीम इंडिया उन्हें ड्रॉप कर देगी?
इस सवाल के पीछे एक बयान है और उस बयान के पीछे भी एक वजह है. पूरा मामला समझाने से पहले थोड़ा कुलदीप के प्रदर्शन के बारे में बताते हैं. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूएई की पारी सिर्फ 57 रन पर सिमट गई थी. कुलदीप ने 2.1 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 4 विकेट लेकर बड़ी भूमिका निभाई. इसमें भी उनका पहला ओवर बिना किसी विकेट के निकला और फिर अगली 7 गेंदों में उन्होंने 4 विकेट झटक लिए, जिसने UAE के टॉप और मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. भारत ने ये मैच सिर्फ 4.3 ओवर में 1 विकेट खोकर ही जीत लिया.
मांजरेकर का पोस्ट, टीम पर तंज
अब समझाते हैं कुलदीप की कहानी. असल में UAE खिलाफ जब कुलदीप का कहर टूट रहा था, उसी वक्त सोशल मीडिया पर एक पोस्ट आया. ये पोस्ट था मशहूर कमेंटेटर संजय मांजरेकर का, जिन्होंने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा, “कुलदीप ने एक ओवर में 3 विकेट ले लिए हैं. अब शायद अगला मैच नहीं खेलेंगे.” मगर मांजरेकर ने ऐसा क्यों लिखा? क्या वो किसी तरह की रणनीति के बारे में बात कर रहे थे? जवाब है- नहीं. मांजरेकर ने ये पोस्ट सिर्फ एक तंज में किया था और ये तंज उन्होंने कसा टीम इंडिया मैनेजमेंट पर.
Kuldeep has 3 in one over. May not play the next game now.



