नेत्रा मंटेना और वामसी की शादी में माधुरी दीक्षित ने ‘डोला रे डोला’ गाने पर किया डांस, लोगों को आई ऐश्वर्या राय की याद, Video
Madhuri Dixit Video: अमेरिकी अरबपति राजू मंटेना की बेटी की शादी से माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में माधुरी अपने पॉपुलर गाने 'डोला रे डोला' पर डांस करते नजर आ रही हैं. उनके वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
Madhuri Dixit Video: झीलों की नगरी उदयपुर से बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में वो अपने फेमस गाने ‘डोला रे डोला’ पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ. लोगों को उनका परफॉर्मेंस पसंद आ रहा है. हालांकि, वीडियो देखने के बाद फैंस को ऐश्वर्या राय की याद आ रही है.
दरअसल, सामने आया वीडियो अमेरिकी अरबपति राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी के वेडिंग फंक्शन का है. 21 नवंबर से उदयपुर में नेत्रा और वामसी की शादी का जश्न चल रहा है. 24 नवंबर तक जश्न चलने वाला है. इस वेडिंग फंक्शन में कई बड़े सितारों ने शिरकत की. बॉलीवुड के कई सितारों ने परफॉर्म किया. माधुरी दीक्षित में इस वेडिंग का हिस्सा बनीं और वहां ‘डोला रे डोला’ गाने पर डांस किया है.
Instagram पर यह पोस्ट देखें



