Kriti Sanon On Delhi Air Pollution: बोलने से क्या होगा, ये और बुरा होता जा रहा…दिल्ली की खराब हवा पर भड़कीं कृति सेनन

Kriti Sanon On Delhi Air Pollution: बोलने से क्या होगा, ये और बुरा होता जा रहा…दिल्ली की खराब हवा पर भड़कीं कृति सेनन

Kriti Sanon On Delhi Air Pollution: रांझणा के बाद आनंद एल राय धनुष के साथ फिर से फिल्म बना रहे हैं. इस बार वो तेरे इश्क में नाम की फिल्म लेकर आ रहे हैं. कृति सेनन इसकी फीमेल लीड हैं. दिल्ली में कृति प्रमोशन के लिए पहुंचीं, जहां उनसे प्रदूषण को लेकर सवाल हो गया. आइए जानते हैं उन्होंने क्या बोला है.

Kriti Sanon On Delhi Air Pollution: फिल्म एक्ट्रेस कृति सेनन ने दिल्ली की लगातार खराब होती हवा पर बात की है. उन्होंने अपनी अकमिंग फिल्म तेरे इश्क में के प्रमोशन के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि मुझे नहीं लगता कुछ बोलकर कुछ हो सकता है. लेकिन ये लगातार और खराब ही होता जा रहा है. उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली से ही हूं, इसलिए मुझे पता है कि यहां की हवा पहले कैसी हुआ करती थी.

कृति सेनन बीते रोज़ दिल्ली में ‘तेरे इश्क में’ के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं. उनके साथ फिल्म के हीरो अभिनेता धनुष और निर्देशक आनंद एल राय भी थे. इस दौरान उनसे किसी ने दिल्ली के वायु प्रदूषण पर सवाल किया तो उन्होंने खुलकर जवाब दिया. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि कुछ बोलकर कुछ हो सकता है. ये दिन ब दिन और बुरा होता जा रहा है.”

‘मैं दिल्ली से हूं…’

कृति सेनन आगे कहती हैं, “मैं दिल्ली से हूं, तो मैं जानती हूं कि ये (हवा) पहले कैसी हुआ करती थी. और अब तो ये बेहद खराब हो गई है. इसे रोकने के लिए किसी को तो कुछ करना ही चाहिए, वरना तो ये ऐसी स्थिती में पहुंच जाएगी, जहां हम एक दूसरे को भी नहीं देख पाएंगे, जो हमारे आस-पास खड़े होंगे.” वैसे तो पूरे साल ही दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद जहरीली रहती है, लेकिन ठंड के मौसम की शुरुआत के साथ ही हवा और भी ज्यादा खराब हो जाती है. हर साल की तरह इस साल भी लंबे वक्त से दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब से खराब स्थिती में है.

कृति ने धनुष की तारीफ की

इस मौके पर कृति ने धनुष के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उनकी अपने क्राफ्ट पर तगड़ी पकड़ है. उन्होंने कई फिल्मों का डायरेक्शन भी किया है. इससे उन्हें सीन की समझ और सीन स्क्रीन पर कैसा दिखेगा, इसका एक्सपीरियंस हो गया है.” उनकी ये फिल्म इसी महीने 28 नवंबर को बड़े पर्दे पर आ रही है.