IND vs AUS: 5 मैच में 4 शतक ठोकने वाले बल्लेबाज की टीम में एंट्री, 100 से ज्यादा है एवरेज

IND vs AUS: 5 मैच में 4 शतक ठोकने वाले बल्लेबाज की टीम में एंट्री, 100 से ज्यादा है एवरेज

भारत के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है. चोट के कारण ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह मार्नस लाबुशेन को टीम में जगह दी गई है.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैचों की शुरुआत 19 अक्टूबर से होने जा रही है. इसके लिए टीम इंडिया मैदान पर जमकर पसीना बहा रही है. इस दौरान मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम का स्टार ऑलराउंडर चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गया है. उसकी जगह 5 मैचों में 4 शतक ठोकने वाले बल्लेबाज की टीम में एंट्री हुई है. इस खिलाड़ी का इस समय एवरेज 100 से ज्यादा है.

मार्नस लाबुशेन को मिली टीम में जगह

टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह दिग्गज बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को टीम में शामिल किया गया है. ग्रीन को पिछले हफ्ते वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के शेफील्ड शील्ड के पहले मैच के दौरान मामूली चोट लगी थी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने ग्रीन के चोट की पुष्टि करते हुए बताया कि इस खिलाड़ी को एहतियात के तौर पर टीम से बाहर रखा गया है और उम्मीद है कि वो 28 अक्टूबर से साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले अगले शील्ड मैच के लिए समय पर वापसी करेंगे. इस दौरान लाबुशेन की वापसी से ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी और मजबूत हुई है. वो इस दौरान शानदार फॉर्म में हैं.

शानदार फॉर्म में हैं मार्नस लाबुशेन

कैमरून ग्रीन के बाहर होने के बाद, मार्नस लाबुशेन को वनडे टीम में वापस बुला लिया गया है. यह दाएं हाथ का खिलाड़ी शेफील्ड शील्ड मैच के बाद एडिलेड से उड़ान भरकर पहले वनडे से पहले पर्थ में टीम से जुड़ेगा. लाबुशेन के लिए ये वापसी बिल्कुल सही समय पर हुई है. 30 वर्षीय इस खिलाड़ी को इस साल की शुरुआत में खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था, क्योंकि उन्होंने पिछली 12 पारियों में केवल 241 रन बनाए थे, लेकिन उनका हालिया घरेलू प्रदर्शन शानदार रहा है. क्वींसलैंड के लिए खेलते हुए वनडे कप की तीन पारियों में लाबुशेन ने 79 की औसत से 237 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक भी शामिल हैं. इसके बाद उन्होंने शेफील्ड शील्ड में दो बार बल्लेबाजी करते हुए 160 और 159 रन बनाए हैं.

खबर अपडेट की जा रही है….