WPL Auction Player List 2023: बिक गईं ये खिलाड़ी, जानें कितना बरसा पैसा?

WPL Auction Player List 2023: बिक गईं ये खिलाड़ी, जानें कितना बरसा पैसा?

Full List of sold Players, WPL 2023 Auction: नीलामी में बड़े नाम वाले खिलाड़ियों को बड़ा दाम मिला है. ऑक्शन की शुरुआत स्मृति मांधना से हुई थी.

WPL के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का खेल मुंबई में जारी है. इस नीलामी में हिस्सा ले रहे 448 खिलाड़ियों में से सिर्फ 90 ही ऐसे होंगे जिनकी किस्मत चमकेगी. WPL Auction में कुल 5 टीमें भाग ले रही हैं, जिनके पास कुल मिलाकर 90 खिलाड़ियों पर खर्च करने को 60 करोड़ रुपये हैं. ऑक्शन में सबसे पहला नाम स्मृति मांधना का आया, जिनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी, लेकिन वो 3.40 करोड़ रुपये में बिकीं.

मांधना के बाद हरमनप्रीत कौर का नाम ऑक्शन में गूंजा, जो कि अपने बेस प्राइस से तिगुनी कीमत पर बिकी. भारत की दो स्टार खिलाड़ियों के बाद सोफी डिवाइन पर बोली लगेगी. लेकिन वो बेस प्राइस पर ही बिक सकीं. आईए एक नजर डालते हैं ऑक्शन में बिकी खिलाड़ियों पर.

WPL 2023 की नीलामी में बिकी खिलाड़ी

  1. स्मृति मांधना – 3.40 करोड़ रुपये (RCB)- बेस प्राइस (50 लाख)
  2. हरमनप्रीत कौर – 1.80 करोड़ रुपये ( MI)- बेस प्राइस (50 लाख)
  3. सोफी डिवाइन – 50 लाख रुपये (RCB)- बेस प्राइस (50 लाख)
  4. एश्ली गार्डनर – 3.20 करोड़ रुपये (Gujarat Giants)- बेस प्राइस (50 लाख)
  5. एलिस पेरी – 1.70 करोड़ रुपये (RCB)- बेस प्राइस (50 लाख)
  6. सोफी एक्लेस्टन- 1.80 करोड़ रुपये ( UP Warriors)- बेस प्राइस (50 लाख)
  7. दीप्ति शर्मा- 2.60 करोड़ रुपये ( UP Warriors)- बेस प्राइस ( 50 लाख)
  8. रेणुका सिंह- 1.50 करोड़ रुपये (RCB)- बेस प्राइस (50 लाख)
  9. नैट सिवर- 3.20 करोड़ रुपये (MI)- बेस प्राइस (50 लाख)
  10. टाह्लिया मैक्ग्रा- 1.40 करोड़ रुपये (UP Warriors)- बेस प्राइस (40 लाख)
  11. बेथ मूनी- 2 करोड़ रुपये (Gujarat Giants)- बेस प्राइस ( 40 लाख)
  12. शबनिम इस्माइल- 1 करोड़ रुपये ( UP Warriors)- बेस प्राइस (40 लाख)
  13. अमेली कर – 1 करोड़ रुपये ( MI)- बेस प्राइस (40 लाख)
  14. सोफिया डंकले- 60 लाख रुपये (Gujarat Giants)- बेस प्राइस (30 लाख)
  15. जेमिमा रोड्रिग्ज- 2.20 करोड़ रुपये (DC)- बेस प्राइस (50 लाख)
  16. मेग लेनिंग- 1.10 करोड़ रुपये (DC)- बेस प्राइस (50 लाख)
  17. शेफाली वर्मा- 2 करोड़ रुपये ( DC)- बेस प्राइस ( 50 लाख)
  18. एनाबेल सदरलैंड- 70 लाख रुपये (Gujarat Giants)- बेस प्राइस (50 लाख)
  19. हरलीन देओल- 40 लाख रुपये (Gujarat Giants)- बेस प्राइस (40 लाख)
  20. पूजा वस्त्राकर- 1.90 करोड़ रुपये( MI)- बेस प्राइस ( 50 लाख)
  21. डियांड्रा डॉटिन- 60 लाख रुपये (Gujarat Giants)- बेस प्राइस ( 50 लाख)
  22. यास्तिका भाटिया- 1.50 करोड़ रुपये (MI)- बेस प्राइस ( 30 लाख)
  23. ऋचा घोष- 1.90 करोड़ रुपये (RCB)- बेस प्राइस ( 50 लाख)
  24. एलिसा हीली- 70 लाख रुपये ( UP Warriors)- बेस प्राइस ( 50 लाख)
  25. अंजलि सरवनी- 55लाख रुपये (UP Warriors)- बेस प्राइस (50 लाख)
  26. राजेश्वरी गायकवाड़- 40 लाख रुपये ( UP Warriors)- बेस प्राइस (40 लाख)
  27. राधा यादव- 40 लाख रुपये (DC)- बेस प्राइस ( 40 लाख)
  28. शिखा पांडे- 60 लाख रुपये ( DC)- बेस प्राइस ( 40 लाख)
  29. स्नेह राणा- 75 लाख रुपये ( Gujarat Giants)- बेस प्राइस (50 लाख)
  30. मैरिजाने कैप- 1.50 करोड़ रुपये (DC)- बेस प्राइस ( 40 लाख)
  31. पार्श्वी चोपड़ा- 10 लाख रुपये (UP Warriors)- बेस प्राइस ( 10 लाख)
  32. तिताष साधु- 25 लाख रुपये ( Delhi Capitals)- बेस प्राइस (10 लाख)
  33. श्वेता सहरावत- 40 लाख रुपये ( UP Warriors)- बेस प्राइस (10 लाख)
  34. यशस्त्री- 10 लाख रुपये (UP Warriors)- बेस प्राइस (10 लाख)