WPL Mumbai Indians Team 2023: मुंबई ने किस-किस को खरीदा, देखिए पूरी लिस्ट

WPL Mumbai Indians Team 2023: मुंबई ने किस-किस को खरीदा, देखिए पूरी लिस्ट

Women's premier league 2023 Mumbai Indians Team Players list: मुंबई ने टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपने साथ जोड़ा है.

मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है. इस टीम ने पांच बार ये खिताब अपने नाम किया है. अब मुंबई की फ्रेंचाइजी महिला प्रीमियर लीग (WPL) में भी कदम रख रही है. पहली बार खेले जाने वाले WPL में मुंबई फ्रेंचाइजी टीम खरीदने में सफल रही है और उसने सोमवार को हुई नीलामी में बेहतरीन टीम तैयार करने की पूरी कोशिश की है. इस टीम ने भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपने साथ जोड़ा है. उनके अलावा कई बड़े नाम इस टीम में आए हैं. टीम ने कुल 17 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है.

इस टीम ने अपने कोचिंग स्टाफ में चार्लोट एड्वर्ड्स को शामिल किया है. उनके अलावा भारत की सबसे सफल तेज गेंदबाज रहीं झूलन गोस्वामी को भी बतौर गेंदबाजी कोच अपने साथ जोड़ा है.नीलामी के दिन टीम की मालिक नीता अंबानी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी पंसद की खिलाड़ियों में जमकर बोली लगाई. देखिए मुंबई इंडियंस की महिला टीम.

WPL के लिए मुंबई इंडियंस की टीम

  1. हरमनप्रीत कौर- 1.80 करोड़ रुपये
  2. यास्तिका भाटिया- 1.50 करोड़ रुपये
  3. पूजा वस्त्राकर- 1.90 करोड़ रुपये
  4. एमेली केर- 1 करोड़ रुपये
  5. नेट सिवर- 3.20 करोड़
  6. धारा गुज्जर- 10 लाख
  7. साइका इशाक- 10 लाख
  8. अमनजोत कौर-50 लाख
  9. इसी वॉंग- 30 लाख
  10. हीथर ग्राहम-30 लाख
  11. हेली मैथ्यूज- 40 लाख
  12. शोले ट्रायन- 30 लाख
  13. हुमैरा काजी- 10 लाख
  14. प्रियंका बाला- 20 लाख
  15. सोनम यादव- 10 लाख
  16. नीलम बिष्ट-10 लाख
  17. जिनटीमानी कालिटा-10 लाख