हिंदी छोड़िए, नागार्जुन के Bigg Boss तेलुगु में इस कॉमेडियन का भौकाल, एक एपिसोड के ले रहा लाखों रुपये

हिंदी छोड़िए, नागार्जुन के Bigg Boss तेलुगु में इस कॉमेडियन का भौकाल, एक एपिसोड के ले रहा लाखों रुपये

सलमान खान के शो बिग बॉस 20 के साथ ही नागार्जुन के शो बिग बॉस 10 की भी शुरुआत हो चुकी है. इस बार शो में कॉमेडियन राम प्रसाद ने एंट्री मारी है और वो इस सीजन के हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट भी हैं.

Bigg Boss Telugu Highest Paid Contestants: बिग बॉस देश के सबसे बड़े रियलिटी शोज में से एक है. जहां एक तरफ सलमान खान नए सीजन के साथ बिग बॉस 20 का आगाज कर चुके हैं. वहीं अन्य भाषाओं में भी शो का नया सीजन शुरू हो गया है. हिंदी समेत अन्य भाषाओं में भी कई ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं जो एपिसोड के हिसाब से भारी फीस लेते हैं. बिग बॉस तेलुगु में इस बार एक ऐसा कॉमेडियन आया है जो हर एपिसोड के लाखों रुपये ले रहा. बिग बॉस तेलुगु को नागार्जुन होस्ट करते हैं. आइए जानते हैं कि ये कंटेस्टेंट कौन है और इसकी हर एपिसोड की फीस कितनी है.

बिग बॉस तेलुगु इस साल अपने सरप्राइजिंग एलिमिनेशन की वजह से चर्चा में रहा है. शो में साउथ के कई नामी कंटेस्टेंट्स ने पार्टिसिपेट किया है. इसमें एक नाम कॉमेडियन राम प्रसाद का भी है. राम प्रसाद एक एपिसोड के लिए 5 लाख रुपये की फीस ले रहे हैं जिसे कम नहीं कहा जा सकता है. वे इस सीजन के सबसे महंगे कंटेस्टेंट भी हैं. उनके होने से शो की टीआरपी पर भी पॉजिटिव इम्पैक्ट पड़ रहा है. 6 सितंबर को ग्रैंड प्रीमियर में नागार्जुन ने उन्हें 7वें कंटेस्टेंट के तौर पर इंट्रोड्यूस कराया है. वहीं शो के होस्ट नागार्जुन भी बिग बॉस तेलुगु को होस्ट करने के लिए मोटी फीस ले रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें इस सीजन के लिए 35-40 करोड़ रुपये मिल रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by BIGG BOSS 10 TELUGU