Karwa Chauth 2026: पहला करवा चौथ रहेगा जिंदगीभर याद, नए जोड़े इस तरह सेलिब्रेट करें ये खास दिन

Karwa Chauth 2026: पहला करवा चौथ रहेगा जिंदगीभर याद, नए जोड़े इस तरह सेलिब्रेट करें ये खास दिन

पहला करवा चौथ हर पति-पत्नी के लिए बेहद खास होता है. ये सिर्फ त्योहार नहीं होता, बल्कि लाइफ टाइम की खुशियों भरी यादें होती हैं. जान लें ये खास दिन कैसे सेलिब्रेट करें कि खूबसूरत पल हमेशा गुदगुदाएं.

करवा चौथ शादीशुदा लोगों के लिए बहुत ही अहम दिन होता है और अगर पहला करवा चौथ हो तो अलग ही एक्साइटमेंट रहती है. इसी के साथ परंपराएं, पूजन की तैयारियां जैसी की चीजों के चलते जिम्मेदारी और मन में थोड़ी हिचकिचाहट भी रहती है. इन सबके बीच अपने इस खास दिन को यादगार बनाने के मौके बिल्कुल भी न छोड़ें. इसके लिए पत्नी के साथ पति को भी एफर्ट लगाने चाहिए. चलिए जान लेते हैं कि कैसे कपल अपने फर्स्ट करवा चौथ को बेहद खास बना सकते हैं.

उम्र भर के साथ में खूबसूरत यादें ही होती हैं जो प्यार और रिश्ते को मजबूत बनाए रखने का काम करती हैं. शादी के सालों बाद भी जब आप कभी पहले करवा चौथ को याद करें तो चेहरे पर मुस्कान होनी चाहिए. जान लेते हैं कैसे फर्स्ट करवा चौथ को यादगार बनाएं.

सजने-संवरने में दें साथ

पहला करवा चौथ है तो पति अपनी पत्नियों के लिए इस दिन को बस कुछ सिंपल से एफर्ट से खास बना सकते हैं, जैसे सजने-संवरने में उनका साथ दें. वाइफ के लिए गजरा खरीदकर लाएं और अपने हाथों से उनके बालों में लगाएं. इसी तरह से आप नेल पेंट लगाने, चूड़ियां पहनने, पल्लू को सेट करने, मेहंदी लगवाने में उनकी हेल्प कर सकते हैं. ये छोटी-छोटी चीजें उन्हें खुशी से भर देंगी.

खूबसूरत फोटो कॉर्नर बनाएं

यादों को सिर्फ दिल-दिमाग में भी संजोकर रखना जरूरी नहीं होता है, बल्कि टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल भी करें. हर खास मोमेंट को कैमरे में कैप्चर करें और इसकी एलबम जरूर बनवाएं. करवा चौथ पर पूजा के लिए चौक तो बनाया ही जाता है. इसी के साथ आप एक स्पेशल करवा चौथ फोटो कॉर्नर भी बनाएं. जो आपकी इन यादों को और भी खूबसूरत बनाने में हेल्पफुल रहेगा.

Karwa Chauth 2026

Getty Images

प्यार भरा तोहफा न भूलें

शाम को जब आपकी पत्नी व्रत खोले तो उसे प्यार भरा तोहफा देना न भूलें. इसी के साथ ये भी याद रखें कि गिफ्ट में कोई ऐसी चीज दें जो सालों साल भी संजोकर रखी जाए. जरूरी नहीं है कि महंगी ज्वेलरी ही खरीदें. आप एक प्यारा सा गुलाब, इसके साथ अपने हाथों से लिखा और डेकोरेट किया प्यार भरा लेटर जैसी चीजें दें.

सरगी बनाने में करें मदद

करवा चौथ पर महिलाएं सुबह सूर्योदय से पहले उठकर सरगी खाती हैं और इसी वजह से उन्हें काफी जल्दी जागना पड़ता है. जरूरी है कि आप इसमें उनका साथ दें. सरगी का खाना तैयार करने में हेल्प करें. चाहे तो आप भी इस व्रत को उनके साथ कर सकते हैं. ये तो उनके लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा.

एक दिन पत्नी के नाम

करवा चौथ का पूरा दिन आप अपनी पत्नी के नाम करें. ऑफिस से इस दिन खास तौर पर छुट्टी लें. बाकी की जिम्मेदारियों के बीच वाइफ को प्रायोरिटी दें. पूजा की तैयारियों से लेकर शाम के खाने तक में उनकी मदद करें. इससे व्रत के दौरान आपकी वाइफ को स्ट्रेस और थकान नहीं होगी. इसी के साथ दोनों का बॉन्ड भी मजबूत होगा. यही यादें उम्र भर आपके रिश्ते को स्ट्रांग बनाए रखने में मदद करती हैं.

ये भी पढ़ें: दिवाली और छठ की तैयारियों के बीच थकान नहीं होगी हावी! इन बातों का रखें ध्यान

शशि सिंह
शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More