Nooran Sisters: नूरां सिस्टर्स के पिता की हालत खराब, QR कोड डालकर बेटियों ने मांगी मदद, वीडियो वायरल
Famous Nooran Sisters: नूरां सिस्टर्स के पिता और मशहूर सुफी सिंगर रहे उस्ताद गुलशन मीर की तबीयत खराब हो गई है. वे अस्पताल में एडमिट है. इस दौरान नूरां सिस्टर्स की सबसे छोटी बहन रितु ने ये दुखद जानकारी शेयर की है और अस्पताल से पिता का वीडियो भी शेयर किया है. फैंस इस दुख की घड़ी में नूरां बहनों का ढांढस बांध रहे हैं और उनके पिता के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं.
Nooran Sisters Father Health Update: पंजाब के जालंधर से सूफी सिंगर नूरां सिसटर्स के पिता की तबीयत खराब हो गई है और वे अस्पताल में काफी समय से भर्ती हैं. इससे पहले भी उन्हें स्टंट डलवाने के चलते भर्ती करवाया गया था. ज्योति नूरां के हसबेंड उस्मान ने बताया था कि तबीयत ठीक ना होने से पिता अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं अब पिता की हालत खराब होने के कारण रितु मीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें रितु मीर द्वारा पिता के इलाज के लिए मदद की मांग की गई है और क्यूआर कोड भी पोस्ट किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नूरां सिस्टर्स के पिता अस्पताल में भर्ती है और उनकी हार्ट बीट और पल्स को भी दिखाया गया है.
वहीं शेयर किया गया क्यूआर कोड साहिल नाम के व्यक्ति का है. इसी के साथ एक अन्य वीडियों में बेटी ने कहा है कि उनके पिता और माता ने काफी मेहनत की है. उनके पिता ने कभी किसी का दुख नहीं देखा, उनके पिता खुद लोगों की मदद करने वाले हैं. बेटी ने कहा कि नूरां सिस्टर्स का आज जो भी नाम है वो सिर्फ नाम मां-बाप की बदौलत है. वह खुद लोगों की मदद करने वाले हैं, वो किसी को कुछ देने वाले कौन होते हैं. अल्लाह सभी को देने वाला है.
View this post on Instagram



