Rajkumar Rao: अब साल में सिर्फ 2 ही फिल्में करेंगे राजकुमार राव, अचनाक क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला?

Rajkumar Rao: अब साल में सिर्फ 2 ही फिल्में करेंगे राजकुमार राव, अचनाक क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला?

Rajkumar Rao: राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म 'टोस्टर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जो सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इसी बीच राजकुमार राव ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. राजकुमार राव ने अपने करियर को लेकर ऐसी बात कह दी है, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है.

Rajkumar Rao Big Announcement: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘टोस्टर’ के चलते सुर्खियों में छाए हुए हैं. ये फिल्म 15 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई. राजकुमार राव बीते साल एक बेटी के पिता बने. हाल ही में एक्टर ने पिता बनने के बाद की अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की. इसी दौरान एक्टर ने एक बड़ी अनाउंसमेंट कर दी, जो काफी चर्चा बटोर रही है. राजकुमार राव ने अपनी पर्सनल लाइफ के चलते अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. साथ ही, एक्टर ने पिता बनने के बाद अपनी लाइफ में हुए बदलावों के बारे में बात की.

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए राजकुमार राव ने कहा कि तब से उनकी जिंदगी बहुत खूबसूरत हो गई है, जब से वो पिता बने हैं. एक्टर ने कहा कि जब भी कोई उनसे उनकी बेटी पार्वती के बारे में बात करता है, तो उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान आ जाती है. इसके साथ ही राजकुमार राव ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वो एक साल में सिर्फ दो ही फिल्में करेंगे.

राजकुमार राव का बड़ा ऐलान

राजकुमार राव ने कहा, “मैंने अब तय कर लिया है कि मैं पहले के मुकाबले बहुत कम काम करूंगा. मैं साल में सिर्फ दो फिल्में करने की कोशिश करूंगा. अब मैं इस बात को लेकर बहुत सावधान रहता हूं कि मैं किस तरह की फिल्में चुनूं. मैं बस खुद को और बेहतर बनाना चाहता हूं और पार्वती के साथ-साथ अपनी मां और पत्रलेखा को भी गर्व महसूस कराना चाहता हूं.”

यह भी पढ़ें – डार्क कॉमेडी के चक्कर में क्या उलझ गई फिल्म की कहानी, जानें कैसी है राजकुमार राव की टोस्टर?

पांच महीने बाद काम पर लौटे राजकुमार राव

अब कुछ खास फिल्में चुनने के पीछे भी एक्टर की सोच पर इस बात का असर होता है कि जब उनकी बेटी बड़ी होगी, तो वो उन फिल्मों को कैसे देखेगी. इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, “मुझे जितना भी समय मिलता है, मैं बस उसे ही देता हूं, मैं ऐसा ही करना चाहता हूं. उसके जन्म के बाद मैंने पांच महीने का ब्रेक लिया था. फिर मैं ‘दादा’ की शूटिंग के लिए वापस लौटा. पांच महीने बाद उसे अकेला छोड़कर शूटिंग पर जाना एक अजीब सा एक्सपीरियंस था. ये मुश्किल था. मैं 24 घंटे उसके साथ रहना चाहता हूं. मैं बस उसे एक दिन एक खूबसूरत लड़की के रूप में बड़ा होते देखना चाहता हूं.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More