Trailer: रणबीर कपूर की ‘Ramayana’ का ट्रेलर देख गदगद हुआ बॉलीवुड, भूमि पेडनेकर से जोया अख्तर तक ने किया रिएक्ट
Ramayana Trailer Reaction: रणबीर कपूर की रामायण फिल्म का ट्रेलर देख बॉलीवुड के स्टार्स गदगद हो गए हैं. सभी इस ट्रेलर पर रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा ऑडियंस भी 4000 करोड़ रुपये में बनी फिल्म के ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
Ranbir Kapoor Ramayana Trailer Reaction: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया. ये फिल्म साल 2026 ही नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा के अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है. रामायण को लेकर दुनियाभर के फैंस के बीच एक्साइटमेंट है. इतनी बड़ी लागत होने की वजह से इस फिल्म ने सभी का ध्यान खींचा है. अब फिल्म का ट्रेलर आ गया है और इसे लेकर फैंस की उत्सुकता देखते ही बन रही है. ज्यादातर लोग फिल्म का ट्रेलर देख अभी से ही इसकी रिलीज के दिन गिनने लग गए हैं.
रामायण फिल्म के ट्रेलर पर फैंस के रिएक्शन्स तो आ ही रहे हैं साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इस फिल्म का ट्रेलर देख हैरान है फूले नहीं समा रही है. कई सारे सेलेब्स ने रणबीर की रामायण का 4 मिनट 09 सेकंड लंबा ट्रेलर देखा है और इसपर रिएक्ट करते भी नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि रामायण के ट्रेलर पर बॉलीवुड के सितारे क्या रिएक्ट कर रहे हैं.
भूमि पेडनेकर ने क्या कहा?
भूमि पेडनेकर ने रामायण की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की और लिखा- ‘ये एक बहुत महत्वपूर्ण सिनेमा है और मैं अभी से ही इस फिल्म को देखने का इंतजार कर रही हूं. रामायण के जरिए दुनियाभर के फैंस को विश्वस्तरीय नजारा देखने को मिलने वाला है.’ भूमि पेडनेकर के रिएक्शन के बाद से एक-एक कर फिल्म से जुड़ी और भी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं.

भूमि ने की रामायण की तारीफ
जैकी भगनानी-जोया अख्तर ने क्या लिखा?
जैकी भगनानी ने भी इस फिल्म के ट्रेलर पर रिएक्ट किया है. खुद उनकी वाइफ रकुल प्रीत सिंह इस फिल्म का हिस्सा हैं और सूर्पणखा के रोल में नजर आई हैं. जैकी ने ट्रेलर पर लिखा- मैं अपने बड़े भाई नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी सर को बधाई देता हूं कि उन्होंने इस एपिक माइथोलॉजी पर फिल्म बनाई. रणबीर कपूर और साई पल्लवी पर मुझे गर्व है. क्या शानदार कास्ट है. शूर्पणखा का रोल प्ले करने के लिए मेरी खूबसूरत पत्नी रकुल प्रीत सिंह को भी बधाई. सभी जाकर रामायण का ट्रेलर देखें.
ये भी पढ़ें- Peddi OTT Release: हिंदी ऑडियंस का इंतजार खत्म, OTT पर पेद्दी की दस्तक, किस प्लेटफॉर्म पर देखें?
वहीं डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जोया अख्तर ने फिल्म के बारे में करण जौहर की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा- ‘करण मैं और इंतदार नहीं कर सकती.’ सिंगर गिप्पी ग्रेवाल ने लक्ष्मण का रोल प्ले कर रहे रवि दुबे के बारे में लिखा- रवि दुबे भाई, आपके लिए बहुत खुश हूं. इसके अलावा और सिताारे भी फिल्म के ट्रेलर पर रिएक्ट कर रहे हैं.
कब रिलीज होगी रामायण?
4000 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म रामायण की बात करें तो दिवाली 2026 में ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी. फिल्म को दो पार्ट्स में जारी किया जाएगा. दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा रवि दुबे, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय और फैजल खान जैसे कलाकार नजर आएंगे.




