Lock Upp 2 के अखाड़े में क्यों भिड़ गईं आकांक्षा चौधरी और सुजैन? योगेश रावत को लेकर हुआ हैरान करने वाला खुलासा
Lock Upp 2: रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में आकांक्षा चौधरी और सुजैन के बीच भारी कहा-सुनी हुई. शो का माहौल और तब गंभीर हो गया, योगेश रावत को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ. जानिए कि क्या है पूरा मामला.
Netflix Show Lock Upp 2: रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ का मंच अब किसी जंग के मैदान से कम नजर नहीं आ रहा है. शो के अखाड़े में ‘एट रिस्क’ (खतरे में) चल रहे कंटेस्टेंट्स को बचाने के लिए जब उनके दोस्तों और विरोधियों ने एंट्री ली, तो ड्रामा अपने चरम पर पहुंच गया. आकांक्षा चौधरी की जगह मुकाबले में उतरीं उनकी पुरानी ‘स्प्लिट्सविला’ को-कंटेस्टेंट सुजैन ने टास्क शुरू होने से पहले पुरानी कड़वाहट खत्म करने की बात की. इतना ही नहीं सुजैन ने अपना ईगो साइड में रखकर बात संभालने की कोशिश की और माना कि दोस्ती के नाते उनसे गलती हुई थी. हालांकि, आकांक्षा इस सफाई को स्वीकार करने के मूड में बिल्कुल नहीं थीं और उन्होंने तुरंत पलटवार कर दिया.
दोनों बीच की बातें देखते ही देखते पुराने विवादों पर आ टिकी. आकांक्षा ने सुजैन पर आरोप लगाया कि पुराने शो (स्प्लिट्सविला) से बाहर निकलने के बाद उन्होंने कई पोडकास्ट किए, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने उनपर (आकांक्षा को) काफी स्लट शेमिंग की और भद्दे कमेंट्स किए. आकांक्षा ने गुस्से में कहा कि वो इस विवाद को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहती थीं, लेकिन अखाड़े में सुजैन की मौजूदगी ने उन्हें दोबारा उसी दलदल में लाकर खड़ा कर दिया है.
जब योगेश रावत के नाम पर मचा बवाल
बहस तब और ज्यादा बिगड़ गई जब सुजैन ने सवाल उठाया कि आकांक्षा उस योगेश को कैसे माफ कर सकती हैं, जिसने उन्हें रोने पर मजबूर किया था? इसी बात पर आकांक्षा का सब्र टूट गया और उन्होंने योगेश का बचाव करते हुए एक ऐसा भयानक सच उजागर किया जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया. आकांक्षा ने चिल्लाते हुए कहा, “तुझे जरा भी अंदाजा है कि वो उस वक्त किस दौर से गुजर रहा था? तुझे नहीं पता कि वो सुसाइडल हो चुका था? वो गिल्ट में रात-रात भर सो नहीं पाता था और उल्टी करता था.”
ये भी पढ़ें-
जोरदार VFX, दमदार एक्शन, मगर इन 4 वजहों से ट्रोल हो रहा है रामायण का 4 मिनट का ट्रेलर
रणबीर कपूर की रामायण के ट्रेलर में हनुमान बने सनी देओल क्यों नहीं दिखे, समझिए
सच्चाई सुनकर उड़े सुजैन के होश
जब सुजैन ने माना कि उन्हें इन सब बातों की कोई जानकारी नहीं थी, तो आकांक्षा ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि पूरी कहानी जाने बिना किसी की जिंदगी पर फैसला सुनाना बहुत आसान होता है. इस बड़े खुलासे के बाद अखाड़े का माहौल पूरी तरह शांत पड़ गया. अगर आप भी इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखना चाहते हैं, तो ‘लॉकअप 2’ के नए एपिसोड्स शनिवार से गुरुवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे हैं.




