Bigg Boss 19 में महासंग्राम! अभिषेक बजाज, अशनूर कौर के साथ इन 5 कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार, घर में मचा हड़कंप!

Bigg Boss 19 में महासंग्राम! अभिषेक बजाज, अशनूर कौर के साथ इन 5 कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार, घर में मचा हड़कंप!

Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 का लेटेस्ट एपिसोड फिर एक बार तान्या मित्तल के इर्द-गिर्द घूमते हुए नजर आया. एक तरफ फिर तान्या मित्तल और अमाल मलिक के बीच दोस्ती होते हुए देखने मिली, वहीं दूसरी बार तान्या और शहबाज के रिश्ते में खटास आ गई.

Bigg Boss 19 Latest News:‘बिग बॉस 19’ के घर में आज का एपिसोड पूरी तरह से ड्रामा, इमोशन और तान्या मित्तल पर लगे नए आरोपों से भरा रहा. जहां एक तरफ नॉमिनेशन टास्क ने घरवालों के रिश्तों की सच्चाई सामने ला दी, वहीं तान्या और अभिषेक बजाज के बीच फ्लर्टिंग और झूठे आरोपों को लेकर जबरदस्त बहस हुई. इस दौरान, तान्या ने एक बार फिर अमाल मलिक के लिए अपनी दोस्ती और घर के सदस्यों द्वारा उन्हें ‘झूठी’ कहे जाने के दर्द को खुलकर बयान किया.

बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में तान्या मित्तल आज भी अमाल मलिक के सामने फरहाना के साथ हुई बातचीत को दोहराती दिखीं. उन्होंने कहा कि उन्हें घर में नहीं पता था कि अमाल म्यूजिक कंपोजर हैं, लेकिन वो पहले दिन से ही उसके लिए ‘इलायची पानी’ बना रही थीं. तान्या ने दुख जताते हुए कहा कि घर के लोगों को लगता है कि वो केवल दिखने के लिए अमाल के साथ रहती हैं या उसके लिए ‘बिछ जाती हैं’. उनकी ये बातें सुनकर अमाल ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वो उनके बारे में इस तरह से बिलकुल भी नहीं सोचते.