DC The Bloody Valentine Trailer: एल्फा के बाद वामिका गब्बी ने फिर तानी बंदूक, एक्शन अवतार में दिखे लोकेश कनगराज
DC The Bloody Valentine: वामिका गब्बी ने फिल्म इंडस्ट्री में कम समय में ही अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग से सभी को इंप्रेस किया है. एक्ट्रेस कभी रोमांटिक रोल्स में फैंस का मनोरंजन करती नजर आई हैं वहीं कभी उनका एक्शन अवतार भी देखने को मिला है. अब एक्ट्रेस एक बार फिर से एक्शन मोड में दिखी हैं.
DC The Bloody Valentine Trailer Release: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक के बाद एक फिल्म किसी सरप्राइज पैकेज की तरह आती हैं और बड़ा कमाल कर के दिखा देती हैं. अब दुनियाभर के फैंस के लिए ऐसी ही एक फिल्म आने जा रही है. जिसमें जबरदस्त मार-धाड़ के बीच पनपता रोमांस भी देखने को मिलेगा. फिल्म में एक बार फिर से वामिका गब्बी एक्शन अवतार में नजर आएंगी. इस बार उनका किरदार जरा और देसी होगा लेकिन मुकाबला कांटे का देखने को मिलेगा. फिल्म की खास बात ये है कि इसमें वामिका कब्बी एक्शन के साथ ही रोमांस करती भी नजर आएंगी.
डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन फिल्म की बात करें तो इस फिल्म के ट्रेलर में शुरू से लेकर अंत तक वॉयलेंस ही वॉयलेंस है. और ये वॉयलेंस कर रहे हैं पर्दे के पीछे से कई सारे खतरनाक एक्शन सीन्स शूट करने वाले कुली फिल्म के डायरेक्टर लोकेश कनगराज की. कुली फिल्म में रजनीकांत से जबरदस्त एक्शन कराने वाले लोकेश कनगराज इस फिल्म का मुख्य कैरेक्टर हैं और वे फिल्म में धुआंधार एक्शन करते नजर आएंगे. वहीं वामिका गब्बी भी किसी से कम नहीं लग रहीं.
यहां देखें ट्रेलर-
View this post on Instagram
कैसा है डीसी का ट्रेलर?
डीसी फिल्म का ट्रेलर इंगेजिंग है और इसका बैकग्राउंड म्यूजिक बेहद खास लग रहा है. फिल्म में बहुत ज्यादा मारकाट है. इसे देख आपके जेहन में कभी-कभी किल और ल्यूसिफर जैसी फिल्में भी आ सकती हैं. लेकिन फिल्म में इतनी मार-धाड़ के पीछे कोई तो दिलचस्प कहानी है जो फिल्म देखने के साथ रिवील होगी. फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है और इसे देख आप अपनी आंखें नहीं झपका पाएंगे.
ये भी पढ़ें- Spider-Man भी नहीं बचा! भारत में रिलीज से पहले इन 7 हॉलीवुड फिल्मों के इंटिमेट सीन पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची
डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन वरुण ने किया है. वहीं फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. इस फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स के तहत किया गया है. ये फिल्म 7 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के ट्रेलर ने इसे देखने को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है.




