Alliance: छोटे भाई सोहेल खान का हौसला बढ़ाने अलायंस के सेट पर पहुंचे सलमान खान, क्या टिप्स दी?
TV Show Alliance: पॉपुलर टीवी शो अलायंस धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. शो में सोहेल खान काफी अच्छा कर रहे हैं और अभी तक वे इस शो से बने हुए हैं. हाल ही में अपने छोटे भाई को सपोर्ट करने के लिए सलमान खान इस शो का हिस्सा बने और उनका हौसला बढ़ाया.
Salman Khan in TV Show Alliance: अमेजन प्राइम वीडियो के शो अलायंस को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और शो ने पहले ही सीजन में अच्छी-खासी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली. ये शो अब अपने पहले सीजन के अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. वहीं शो में अब पहले के मुकाबले काफी कम कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं. हाल ही में शो से सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह बाहर हो गई हैं. वहीं शो में सोहेल खान अभी भी फाइनलिस्ट की रेस में बरकरार हैं. अब इस शो में उनका हौसला बढ़ाने के लिए उनके बड़े भाई और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पहुंचे हैं.
बुधवार शाम को सलमान खान अपने छोटे भाई सोहेल खान का हौसला बढ़ाने के लिए अलायंस के सेट पर पहुंचे और उनसे लगभग एक घंटे बातचीत की. वे इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आए. उन्होंने हैट लगाई हुई थी और बेहद कूल अंदाज में नजर आ रहे थे. ऐसा माना जा रहा है इस दौरान उन्होंने सोहेल को कुछ टिप्स दीं और उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश की. वे खुद लंबे समय से देश के सबसे पॉपुलर गेम शो बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं. ऐसे में उन्होंने अपने तजुर्बे सोहेल के साथ साझा किए.
अलायंस की बात करें तो इस शो की शुरुआत 26 जून 2026 को हुई थी और इसमें 16 कंटेस्टेंट्स पेयर में कंपिटीट करते नजर आए थे. इस शो में कुणाल खेमू होस्ट की भूमिका में नजर आए. शो में रवि किशन ने अपनी बेटी रीवा किशन के साथ पार्टिसिपेट किया था. वहीं शो में कुशाल टंडन-अर्शलान गोनी, दिलबार आर्या-अरमान खेरा, डैजी शाह-जैद दरबार, मिनि माथुर-निखिल चिनापा, वंशहज सिंह-डॉली जावेद और पायल गेमिंग-सब्बे सुरी पेयर में कॉम्पिटीट करते नजर आए थे. वहीं सोहेल खान की इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी.
ये भी पढ़ें- Trailer: रणबीर कपूर की Ramayana का ट्रेलर देख गदगद हुआ बॉलीवुड, भूमि पेडनेकर से जोया अख्तर तक ने किया रिएक्ट
सलमान खान की अपकमिंग फिल्में
सलमान खान की बात करें तो वे अपने दोनो भाई अरबाज खान और सोहेल खान को खूब मानते हैं और कई मौकों पर अपने भाइयों के साथ में नजर आते हैं. वे भाइयों संग एंजॉय करना भी पसंद करते हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपनी पैट्रियोटिक फिल्म मातृभूमि साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होनी है. वहीं दूसरी तरफ ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट 2027 तक के लिए भी शिफ्ट की जा सकती है.




