Simple Mehndi Design: वर्किंग वुमन हैं? करवा चौथ पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन, समय लगेगा कम
करवा चौथ पर मेहंदी रचाने की भी परंपरा है, लेकिन वर्किंग वुमन हैं तो ऑफिस के साथ घर के कामों के बीच समय मिलना मुश्किल होता है. ऐसे में आप सिंपल और हल्के मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं. यहां से लें आइडिया.
करवा चौथ के लिए कोई सिंपल सा मेहंदी डिजाइन देख रही हैं तो आप इस मांडला स्टाइल पैटर्न को लगा सकती हैं. करवा चौथ के प्रतीक कलश, दीपक, छलनी, पूजा की थाली के पैटर्न बनाएं और इसके ऊपर राउंड शेप क्रिएट करें. हम्प और कलियों के डिजाइन के बाद थिक आउट लाइन लगाएं. उंगलियों में लोटस का डिजाइन इसे रिच टच देगा. (image:glamour_mahendi_art_studio)
बैक हैंड के लिए थोड़ा हैवी लेकिन सिंपल मेहंदी डिजाइन चाहिए तो ये डिजाइन रचने के बाद बेहद खूबसूरत लगेंगे. जहां एख हाथ में सिंपल राउड शेप, और पत्तियों का डिजाइन है. इसी के साथ करवा चौथ लिखा गया है. उंगलियों पर भी सिंपल लेकिन खूबसूरत पैटर्न हैं. इसी तरह से दूसरे बैक हैंड में कलश बनाया गया है जो इसे करवा चौथ स्पेशल बनाता है. (image:__muskan__malviya_787/mehendi_by_ayaat_)
आपको कोई ऐसा डिजाइन चाहिए जो बहुत ही सादा हो और आपके प्यार को भी दिखाई तो करवा चौथ के लिए ये दिल और बेल वाला डिजाइन लगवा सकती हैं. इसे खुद भी आसानी से लगाया जा सकता है. चाहे तो हथेली पर बची खाली जगह पर Happy Karwa chauth या फिर अपने पार्टनर का नाम लिखें. वहीं बैक हैंड में भी आप सिंपल टप्पा डिजाइन लगा सकते हैं. (image:muskan.mehndi_studio/mehendi_by_ayaat_ )
ये डिजाइन भी बेहद खूबसूरत लगेगा. आप हथेली के साथ ही बैक हैंड पर भी राउंड शेप मेहंदी लगाएं, जिससे ये कंप्लीट लगेगा. इस डिजाइन को लगाना भी बेहद आसान है और टाइम भी काफी कम जाएगा. अंगूठे के साइड में किनारे पर आप अपने पार्टनर का नाम लिख सकती हैं. (image:mehendi_by_ayaat_)



