Spider-Man Collection: टॉम हॉलैंड ने अपनी ही फिल्म को चटाई धूल, ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने पहले दिन भारत में कितनी कमाई की?
Spider-Man Brand New Day Box Office Collection: टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' रिलीज होते ही भारत में छा गई है. पहले दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं. जानिए कितनी कमाई हुई है.
Spider-Man Brand New Day Box Office Collection Day 1: मशहूर हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड इन दिनों जबरदस्त लाइमलाइट में बने हुए हैं. वजह है उनकी फिल्म ‘स्पाइ़डर-मैन ब्रांड न्यू डे’, जो बाकी देशों से एक दिन पहले 30 जुलाई को भारत में रिलीज हुई है. अब बॉक्स ऑफिस पर इस पिक्चर ने ओपनिंग डे पर जिस तरह परफॉर्म किया है, उससे जाहिर है कि इस फिल्म का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इस पिक्चर के आगे क्रिस्टोफर नोलन की हालिया रिलीज फिल्म ‘द ओडिसी’ भी पीछे छूट गई है. खास बात ये है कि टॉम हॉलैंड ‘द ओडिसी’ भी नजर आए थे.
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे‘ ने पहले दिन भारत में 61.85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. ये फाइनल नहीं, बल्कि 30 जुलाई रात 10 बजे तक का आंकड़ा है. फिल्म के शोज अभी भी जारी हैं. ऐसे में इस डेटा में अभी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. फाइनल डेटा 31 जुलाई की सुबह सामने आएगा. ऐसी उम्मीद है कि ये नंबर 61 करोड़ से 70 करोड़ तक जा सकता है.
‘द ओडिसी’ का ओपनिंग डे कलेक्शन (इंडिया)
अगर बात क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ की करें तो ये फिल्म 17 जुलाई को रिलीज हुई थी. नोलन की फिल्मों की तो दुनिया दीवानी है. ऐसे में इस फिल्म को भी इंडिया में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन ‘स्पाइ़डर-मैन ब्रांड न्यू डे’ की तुलना में इस फिल्म ने बहुत कम कमाई की थी. ‘द ओडिसी’ ने पहले दिन भारत में 17.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.
ये भी पढ़ें-
जोरदार VFX, दमदार एक्शन, मगर इन 4 वजहों से ट्रोल हो रहा है रामायण का 4 मिनट का ट्रेलर
रणबीर कपूर की रामायण के ट्रेलर में हनुमान बने सनी देओल क्यों नहीं दिखे, समझिए
‘ब्रांड न्यू डे’ डायरेक्टर और स्टारकास्ट
बहरहाल, ‘स्पाइ़डर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने तो बॉक्स ऑफिस पर बंपर शुरुआत की है. अब देखना होगा कि कमाई का आंकड़ा कहां तक जाता है. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और भी बढ़ोतरी की उम्मीद है. इस फिल्म का डायरेक्शन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है. टॉम हॉलैंड के साथ जेंडाया और मार्क रफैलो जैसे सितारे इस फिल्म में हैं.




