Lock Upp 2: शिवांगी जोशी के बचाव में उतरीं बहन, ‘ब्रेड-बटर’ वाले बयान पर ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
Lock Upp 2: लॉकअप 2 में जब से शिवांगी जोशी ने अपना सीक्रेट रिवील किया है. उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. अब एक्ट्रेस के सपोर्ट में उनकी बड़ी बहन शीतल जोशी उतरी हैं और सभी को सच बताया है.
Lock Upp 2 : लॉकअप 2 अब अपने आखिरी हफ्ते में है. 5 अगस्त को शो का ग्रेंड फिनाले होने जा रहा है. जहां एक तरफ शो अपने आखिरी पड़ाव पर है. वहीं, शिवांगी जोशी का एक बयान लगातार सुर्खियों में बना है. एक्ट्रेस की शो में अपने परिवार की ब्रेड बटर पर गुजारा करने वाली कहानी को लेकर उन्हें जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है और ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इससे पहले शिवांगी की टीम ने बयान जारी कर इसपर सफाई दी थी. वहीं अब एक्ट्रेस की बड़ी बहन ने भी उनका बचाव किया है और ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए सच बताया है.
दरअसल, शिवांगी ने कहा था कि एक समय ऐसा आया था जब उनके पापा का बिजनेस पूरी तरह से ठप्प हो गया था. हालात ऐसे हो गए थे कि उनके परिवार को ब्रेड बटर खाकर गुजारा करना पड़ता था. वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स का कहना है कि शिवांगी के पिता तो आर्मी में थे. यानी एक्ट्रेस की इस कहानी को झूठा बताया जा रहा है. चलिए जानते हैं शिवांगी की बहन शीतल जोशी ने क्या कुछ कहा है?
ये भी पढ़ें: Ramayana: रावण बने यश के मुरीद हुए ऋषभ शेट्टी, बोले- रावण के किरदार के लिए उनसे बेहतर कोई नहीं
शिवांगी की बहन ने ट्रोल्स को दिया जवाब
शीतल जोशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वो कहती हैं कि, मैं कल से इंस्टाग्राम पर देख रही हूं. लोग शिवांगी के सीक्रेट को उसकी पुरानी वीडियो से लिंक कर रहे हैं. सबसे पहली चीज सीक्रेट वो चीज होती है किसी को पता नहीं होती है. तभी वो सीक्रेट होती है. अब बात करते हैं उसकी ब्रेड बटर वाली वाली. उसने ये चीज बोली है. हमारे पापा को बिजनेस मैं बहुत बड़ा लॉस हुआ था. इसलिए हमारे पास खाने तक के पैसे नहीं थे. मैंने इंस्टाग्राम पे ये भी देखा लोग लिख रहे हैं कि तुम्हारे पापा तो आर्मी में थे. तुम्हारा तो बहुत बड़ा घर था. प्रॉब्लम्स घर देख के आती है क्या? अरे इनका छोटा घर है इनको प्रॉब्लम होनी चाहिए. अरे इनका बड़ा घर है इनको प्रॉब्लम नहीं होनी चाहिए. नहीं ऐसा नहीं होता है.
View this post on Instagram
शीतल आगे कहती हैं, प्रोब्लम घर और टाइम देख कर नहीं आती है. वो घर मेरे दादा जी ने 1980 में बनवाया था. मेरे पापा ने नहीं बनाया है वो घर. लोग इस चीज को भी पिक कर रहे हैं. अरे शिवांगी ने तो बोला वो सड़क पर आ गए थे. हम फुटपाथ पे नहीं सो रहे थे. हमारे पास घर था. वो घर हमें कमाकर नहीं दे रहा था कुछ. आप लोगों के लिए न बोलना बहुत आसान है. अरे ये तो सिम्पथी के लिए कर रही है. अरे ये तो झूठ बोल रही है. जब शिवांगी ने वो सीक्रेट रिवील किया थआ न हम लोग रो रहे थे. हम हैं उस स्टोरी का पार्ट. मेरे दादाजी के बनाए हुए घर मैं और आज के घर में जमीन आसमान का फर्क है. अगर आज हम उस घर को बंगला बोलते हैं तो वो शिवांगी की वजह से है. अगर आज हमारे घर में कोई फैसिलिटी है तो वो शिवांगी की वजह से. मैं आप लोगों से रिक्वेस्ट करती हूं प्लीज मेरी बहन को झूठा मत बोलिए. वो झूठ नहीं बोल रही है.
शिवांगी ने क्या कहा था?
शो में शिवांगी जोशी ने बताया कि उनके माता-पिता ने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए काफी संघर्ष किया था. उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने कैंटीन में काम किया, कपड़े सिले और बर्तन तक धोए, ताकि घर का खर्च चल सके. अब वहीं पूरे घर को संभाल रही हैं.
ये भी पढ़ें: Lock Upp 2 के अखाड़े में क्यों भिड़ गईं आकांक्षा चौधरी और सुजैन? योगेश रावत को लेकर हुआ हैरान करने वाला खुलासा




