दिल्ली के मंगोलपुरी में एक जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत, 2 घायल
दिल्ली के मंगोलपुरी में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल हो गए हैं. दमकल विभाग आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटा हुआ है.
दिल्ली के मंगोलपुरी में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल हो गए हैं. दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में एक जूता फैक्ट्री में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए.
उन्होंने बताया कि रात 9:32 बजे इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की सूचना मिलने के बाद, दिल्ली फायर सर्विस की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री के अंदर से कुल छह लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया और संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि बाकी दो लोगों का इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि आग बुझाने और बचाव कार्य जारी था.
#WATCH | Delhi: Visuals from the spot where the fire broke out. Rescue operations are underway. https://t.co/Ymp9FZp8F2
— ANI (@ANI) October 30, 2026
इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं.



