UP MLC Election Result: वाराणसी में BJP की करारी हार, दोनों सीटों पर सपा का कब्जा

UP MLC Election Result: वाराणसी में BJP की करारी हार, दोनों सीटों पर सपा का कब्जा

यूपी MLC चुनाव में वाराणसी की दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है. गुरुवार को वाराणसी स्नातक सीट का रिजल्ट आया, जिसमें सपा के आशुतोष सिन्हा ने 18 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की.

उत्तर प्रदेश MLC चुनाव में वाराणसी स्नातक सीट का भी रिजल्ट आ गया है. इस सीट पर भी समाजवादी पार्टी ने बाजी मारी है. यहां से सपा के आशुतोष सिन्हा जीते हैं. वह 18 हजार से अधिक वोटों से जीते हैं. अब वाराणसी की दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है. इससे पहले वाराणसी शिक्षक सीट का रिजल्ट आया था, जिसमें सपा के लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की है.

वाराणसी एमएलसी ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में सपा के आशुतोष सिन्हा ने बीजेपी के उम्मीदवार केदारनाथ सिंह को 18,459 वोटों से हराया.मतगणना के 23वें दौर के बाद आशुतोष सिन्हा को 53,573 वोट मिले थे, जबकि केदारनाथ सिंह को 35,114 वोट मिले थे.

सपा ने MLC चुनाव में जीतीं 5 सीटें

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने अपनी 6 सीटें बरकरार रखी हैं, जबकि सपा ने पांच सीटें जीती हैं, जिससे पिछले चुनाव के मुकाबले उसकी सीटों की संख्या में दो की बढ़ोतरी हुई है. ये नतीजे अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले आए हैं, जिसमें BJP लगातार तीसरी बार जीतने की कवायद में जुटी हुई है.

बीजेपी ने मेरठ, बरेली-मुरादाबाद, लखनऊ, आगरा और गोरखपुर-फैजाबाद की सीटें बरकरार रखी हैं, जिसमें गोरखपुर-फैजाबाद टीचर सीट भी 307 वोटों के मामूली अंतर से जीती. हालांकि पार्टी को वाराणसी में झटका लगा, जहां सपा ने ग्रेजुएट और टीचर दोनों सीटों पर जीत हासिल की. इसके अलावा ​​सपा ने आगरा टीचर सीट, इलाहाबाद-झांसी ग्रेजुएट सीट और लखनऊ ग्रेजुएट सीट भी जीती. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने नतीजों को BJP के लिए एक बड़ा झटका बताया और दावा किया कि यूपी MLC चुनावों में पार्टी का पूरी तरह सफाया हो गया है.

खबर अपडेट हो रही है…

अमित कुमार सिंह
अमित कुमार सिंह

पिछले 15 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय, 2008 सितम्बर में नई दुनियां अख़बार दिल्ली से पत्रकारिता शुरू की. अप्रैल 2009 में ज़ी मीडिया जॉइन किया. दिसंबर 2018 तक ज़ी मीडिया में बतौर ब्यूरो चीफ बनारस रहा. जनवरी 2019 से जनतंत्र टीवी में गए और 2021 तक जिम्मेदारी निभाई. रोमिंग जर्नलिस्ट के तौर पर जनतंत्र टीवी के लिए स्पेशल करेस्पोंडेंट की हैसियत से दिल्ली, बिहार-झारखंड और लखनऊ में अपनी सेवाएं दीं. टीवी 9 यूपी का हिस्सा बनने से पहले न्यूज़ नेशन गोरखपुर में बतौर ब्यूरो चीफ़ की भूमिका में रहे. फिलहाल टीवी 9 यूपी (डिजिटल) के लिए बनारस से सेवाएं दे रहे हैं.

Read More