मुंबई की ट्रैफिक में फंसे रोहित शर्मा, फिर भी फैंस के साथ किया ये काम, देखें Video

मुंबई की ट्रैफिक में फंसे रोहित शर्मा, फिर भी फैंस के साथ किया ये काम, देखें Video

रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रोहित शर्मा मुंबई के ट्रैफिक में फंसे हुए हैं. हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने एक शानदार काम किया, जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए.

भारतीय टीम के दिग्गज रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें मुंबई की ट्रैफिक में काफी परेशान होते हुए देखा गया. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा अपनी नई लैम्बोर्गिनी कार में बैठे हुए हैं और ट्रैफिक के कम होने का इंतजार कर रहे हैं. उनके साथ एक और व्यक्ति भी बैठा हुआ है, जिनसे रोहित शर्मा बात कर रहे हैं. हालांकि जैसे ही रोहित ने देखा कि उनका फैन उनका वीडियो बना रहा है, भारतीय खिलाड़ी ने कुछ ऐसा किया, जिससे उस फैन का खुशी का ठिकानी नहीं रहा.

रोहित शर्मा ने किया ये काम

ट्रैफिक में फंसे रोहित शर्मा ने जैसे ही देखा कि उनका फैन वीडियो बना रहा है, तो उन्होंने तुरंत अपना हाथ ऊपर कर दिया, जिसका जवाब फैन ने भी दिया. फैन काफी खुश था कि रोहित शर्मा से उसकी मुलाकात ऐसे हुई और भारतीय खिलाड़ी ने भी उन्हें इग्नोर नहीं किया. इस वीडियो के कैप्शन पर लिखा था, “रोहित शर्मा अपनी नई लैम्बोर्गिनी से मुंबई की ट्रैफिक में फंस गए थे, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने फैन की ओर हाथ हिलाया. वो अपनी ट्रेनिंग खत्म करके वापस घर जा रहे थे. इंसान जिसका दिल सोने का है, रोहित शर्मा.”