Sanjay Leela Bhansali Birthday: 5 धमाकेदार फिल्में, 1400 करोड़ कमाई, संजय लीला भंसाली की पहचान हैं ये सभी पिक्चर
Sanjay Leela Bhansali Birthday: बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर संजय लीला भंसाली आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके बर्थडे के मौके पर हम आपको उनकी 5 सबसे बेहतरीन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. इन सभी ने मिलकर 1400 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
Sanjay Leela Bhansali Birthday Special: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने अपने 30 साल के करियर में बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी हैं. 24 फरवरी 1963 को मुंबई में जन्मे संजय ने करीब दर्जनभर फिल्मों का डायरेक्शन किया है. इनमें से हम आपको उनकी 5 सबसे बेहतरीन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. अपनी कहानी के साथ-साथ इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस नंबर्स के मामले में भी फैंस का दिल जीता है.
साल 2015 में रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' ने भी तगड़ी कमाई की थी. 145 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का दुनियाभर में टोटल कलेक्शन 357 करोड़ रुपये हुआ था.
रणवीर और दीपिका को लेकर संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'गोलियों की रासलीला- राम लीला' भी बनाई थी. ये पिक्चर 15 नवंबर 2013 को रिलीज हुई थी. 88 करोड़ के बजट में बनी इस पिक्चर ने दुनियाभर में टोटल 218 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.
संजय ने आलिया भट्ट को लेकर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बनाई थी. 2022 की इस पिक्चर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसका हिस्सा सुपरस्टार अजय देवगन भी थे. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 211 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.



