SRK on Dhurandhar 2: गाल पर हाथ लगाकर पुचकारा… धुरंधर की सक्सेस के बीच आया शाहरुख का पहला रिएक्शन

SRK on Dhurandhar 2: गाल पर हाथ लगाकर पुचकारा… धुरंधर की सक्सेस के बीच आया शाहरुख का पहला रिएक्शन

Shah Rukh Khna on Dhurandhar 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री में धुरंधर फिल्म ने सारा समीकरण बदल कर रख दिया है. ये सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है और देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म फ्रेंचाइजी भी है. फिल्म की सक्सेस पर रणवीर को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं. अब बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने भी इसपर रिएक्ट किया है.

Superstar Shah Rukh Khan Reaction on Dhurandhar 2: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में कुछ ही फिल्में ऐसी बनी हैं जिन्होंने सिनेमा को एक नया स्वरूप ही दिया है. चाहें मदर इंडिया हो, चाहें मुगले आजम हो या फिर शोले. इन सभी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा जगत को बुलंदियों पर पहुंचाया है. अब इसमें ही एक नया नाम धुरंधर फिल्म फ्रेंचाइजी का भी जुड़ गया है. धुरंधर और धुरंधर 2 की अपार सफलता से सिनेमा जगमगाया हुआ है. फिल्म में कलाकारों के अभिनय की खूब तारीफ हो रही है. साथ ही मुख्य चेहरे के तौर पर रणवीर सिंह की लोकप्रियता भी काफी बढ़ी है. उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं.

लेकिन लोगों के बीच ये बातें भी खूब चर्चा में रहीं कि रणवीर सिंह को बॉलीवुड लॉबी से वैसी हौसलाफजाई नहीं मिली जितनी मिलनी चाहिए थी. अब हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे शाहरुख खान एक इवेंट में रणवीर सिंह को पुचकारते नजर आ रहे हैं. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसपर लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं.

वीडियो में क्या है?

वायरल हो रहा वीडियो अनंत अंबानी के बर्थडे बैश के दौरान का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शाहरुख खान धुरंधर फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह से इंटरैक्ट करते नजर आ रहे हैं. वे इस दौरान रणवीर के गालों पर हाथ रख उन्हें पुचकारते नजर आ रहे हैं और उन्हें कॉन्ग्रेचुलेट करते भी दिख रहे हैं. वहीं शाहरुख की मैनेजर के साथ भी रणवीर सिंह की स्पेशल बॉन्डिंग नजर आ रही है. चंद सेकंड के इस वीडियो ने उस बात पर अब पूर्णविराम लगा दिया है जिसमें लोग शाहरुख खान के रूखे रवैये पर सवाल उठा रहे थे और धुरंधर की सफलता के बीच रणवीर सिंह को विश ना करने को लेकर उन्हें पिछले कुछ दिनों से ट्रोल कर रहे थे.

लोग कर रहे वीडियो पर रिएक्ट

लोग भी शाहरुख खान के इस वीडियो पर रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं. कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि रणवीर सिंह ने शाहरुख खान को इग्नोर करने की कोशिश की. लोगों की इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इसके पहले सोशल मीडिया पर कई सारे लोगों ने बॉलीवुड स्टार्स को इस बात के लिए ट्रोल किया कि जिस तरह से साउथ की ओर से धुरंधर फिल्म की सराहना हुई वैसी बॉलीवुड की तरफ से देखने को नहीं मिली और कई सारे बड़े सितारों ने इस मौके पर चुप्पी साधे रखा. अब रणवीर सिंह पर प्यार लुटाते हुए शाहरुख खान का ये वीडियो वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Records: शाहरुख खान-अल्लू अर्जुन को चटाई धूल, इस देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बनी धुरंधर 2

धुरंधर 2 ने कितने रुपये कमाए?

धुरंधर 2 की बात करें तो इस फिल्म का अलग ही जलवा देखने को मिला. फिल्म ने रिलीज के 22 दिनों में सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 1665.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को विदेशों से भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. देखने वाली बात होगी कि एक महीना पूरे होने पर ये फिल्म कितना कलेक्शन कर के दिखाती है.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More