VIDEO: रोहित-विराट के साथ रवाना हुए शुभमन गिल, टीम इंडिया ने भरी ऑस्ट्रेलिया की उड़ान, ऐसा है पूरा शेड्यूल

VIDEO: रोहित-विराट के साथ रवाना हुए शुभमन गिल, टीम इंडिया ने भरी ऑस्ट्रेलिया की उड़ान, ऐसा है पूरा शेड्यूल

India tour of Australia: टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुकी है. भारतीय टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी. खास बात ये रही कि रोहित-विराट के साथ सारे कयासों को झूठलाते हुए शुभमन गिल ने भी उड़ान भरी.

India tour of Australia: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया रवाना हो चुकी है. इसके लिए खिलाड़ियों ने दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ी. खास बात ये रही कि टीम इंडिया के नए कप्तान शुभमन गिल भी रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए. पहले ऐसी खबरें थीं कि गिल, रोहित-विराट के साथ ना जाकर गौतम गंभीर के साथ शाम की फ्लाइट से ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भरेंगे. लेकिन, दिल्ली एयरपोर्ट से तस्वीरें सामने आते ही सारे कयास मिट गए.

इन खिलाड़ियों ने भी भरी उड़ान

रोहित-विराट और शुभमन गिल के अलावा जो और खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए साथ उड़े, उनमें श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरैल, हर्षित राणा, यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा भी शामिल रहे.