Smriti Mandhana Fastest Century: 12 साल के बाद स्मृति मंधाना ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे, वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाली भारतीय बनीं
IND W vs AUS W: स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में एक और इतिहास रच दिया है. वो महिला वनडे में सबसे तेज शतक ठोकने वाली दुनिया की दूसरी नंबर की बल्लेबाज बन गई है. इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है.
Smriti Mandhana Created History: भारतीय महिला टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. वो भारत की ओर से सबसे तेज शतक ठोकने खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ केवल 50 गेंदों में शतक ठोकते हुए टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. विराट कोहली ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 52 गेंदों में शतक ठोका था. अब 12 साल के बाद स्मृति मंधाना ने उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इसके अलावा स्मृति ने महिला वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाली दुनिया की दूसरी महिला बल्लेबाज बन गई हैं.



