Sunny deol: धर्मेंद्र को लेकर उड़ी अफवाहों से गुस्से में सनी देओल, घर से बाहर आकर जताई नाराजगी

Sunny deol: धर्मेंद्र को लेकर उड़ी अफवाहों से गुस्से में सनी देओल, घर से बाहर आकर जताई नाराजगी

Sunny Deol First Reaction: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को बीते दिन अस्पताल से छुट्टी दिलाकर घर शिफ्ट कर दिया गया है. हालांकि परिवार के किसी भी सदस्य ने कैमरे के सामने धर्मेंद्र की सेहत से जुड़ी कोई जानकारी शेयर नहीं की है. इसी बीच सनी देओल पिता धर्मेंद्र से जुड़ी अफवाहों को लेकर नाराज दिखे.

Sunny Deol First Reaction: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से अब घर शिफ्ट कर दिया गया है. लेकिन सुपरस्टार की सेहत नाजुक बातई जा रही है. वहीं परिवार की तरफ से बयान दिया गया है कि अब उनका इलाज घर पर किया जाएगा और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. लेकिन अब तक सनी देओल या बॉबी देओल के रिएक्शन का इंतजार किया जा रहा था. इसी बीच अब सनी देओल का पहला रिएक्शन सामने आया है. एक्टर काफी गुस्से में नजर आए और घर से बाहर आकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सनी देओल को काफी गुस्से में देखा जा सकता है. सनी देओल अपने घर से बाहर निकलते हैं और गुस्सा जाहिर करते हैं. दरअसल धर्मेंद्र की सेहत को लेकर उड़ रहीं तरह-तरह की अफवाहों से देओल परिवार काफी नाराज़ है और लगातार निजता की अपील कर रहा है.

सनी देओल ने जाहिर की गई नारजगी

सनी और बॉबी को अस्पताल के बाहर भी कैमरों से दूरी बनाते हुए देखा गया था. कैमरे के सामने दोनों भाई अपने चेहरे को ढकते हुए दिखाई दिए थे. वहीं 12 नंवबर को धर्मेंद्र डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं. पूरा परिवार उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित है. करीबी दोस्त और परिवार के लोग एक्टर से मिलने के लिए अब उनके घर ही पहुंच रहे हैं. बीती शाम अमिताभ बच्चन भी अपने दोस्त से मिलने उनके घर पहुंचे थे. इस दौरान बिग बी खुद ही ड्राइविंग भी करते दिखाई दिए. वो अकेले ही धर्मेंद्र के घर पहुंचे थे.

धर्मेंद्र की अपकमिंग फिल्म

फिलहाल हर कोई धर्मेंद्र के जल्द से जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहा है. वहीं 89 साल की उम्र में दिग्गज एक्टर लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं. हाल ही में एक्टर की अपकमिंग फिल्म इक्कीस का ट्रेलर रिलीज हुआ है. ये पिक्चर क्रिसमस पर रिलीज के लिए तैयार है.