Border 2: सिर्फ 149 रुपये में देखिए सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, मेकर्स ले आए धमाकेदार ऑफर

Border 2: सिर्फ 149 रुपये में देखिए सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, मेकर्स ले आए धमाकेदार ऑफर

Border 2 Offer: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई और खूब कमाई कर रही है. इसी बीच मेकर्स एक खास ऑफर लेकर आए हैं, जिसने फैंस के चेहरे पर खुशी ला दी है. हालांकि, 'बॉर्डर 2' पर ये खास ऑफर सिर्फ एक ही दिन के लिए है.

23 जनवरी को रिलीज हुई सनी देओल की 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है और इसने आते ही कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं. रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' के बीच भी 'बॉर्डर 2' की कमाई का सिलसिला जारी है. इसी बीच अब मेकर्स फिल्म के लिए एक बड़ा ऑफर लेकर आए हैं.

'बॉर्डर 2' मेकर्स एक दिन के लिए 149 रुपये में ये फिल्म देखने का ऑफर लेकर आए हैं. अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है और देखने का प्लान कर रहे हैं, तो आप सिर्फ 149 रुपये में इस मूवी को देख सकते हैं. हालांकि, ये ऑफर सिर्फ एक दिन (मंगलवार 3 फरवरी) के लिए ही है.

इस ऑफर के बारे में बताते हुए मेकर्स ने लिखा, "एक ब्लॉकबस्टर एक्सपीरियंस जो आपके मंगलवार को बाहर निकलने लायक बना देगा. बॉर्डर 2 देखें सिर्फ 149 रुपये में. अभी अपने टिकट बुक करें."

अनुराग सिन्हा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सनी देओल के अलावा, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आए. 'बॉर्डर 2' की कहानी 1971 के उस युद्ध की घटनाओं को दिखाती है जब पाकिस्तान ने भारत पर तीनों मोर्चों (थल, जल, वायु) पर हमला किया था.