Telangana Elections Voting 2023 Live: धुंआधार चुनाव प्रचार के बाद तेलंगाना में 119 सीटों पर आज मतदान, तैयारी पूरी

Telangana Elections Voting 2023 Live: धुंआधार चुनाव प्रचार के बाद तेलंगाना में 119 सीटों पर आज मतदान, तैयारी पूरी

तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने बताया कि राज्य में धारा 144 लागू कर दी गई है. उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने तथा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से दूर रहने की अपील की है. राज्य विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति-बीआरएस, कांग्रेस और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 30 Nov 2023 05:12 AM (IST)

    मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील

    तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने बताया कि राज्य में धारा 144 लागू कर दी गई है. उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने तथा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से दूर रहने की अपील की. राज्य विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति -बीआरएस, कांग्रेस और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है.

  • 30 Nov 2023 03:47 AM (IST)

    शांतिपूर्ण मतदान के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था

    शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

    • 45000 तेलंगाना राज्य पुलिस
    • तेलंगाना विशेष पुलिस की 50 कंपनियां.
    • केंद्रीय सशस्त्र बलों की कुल 375 कंपनियां.
    • पड़ोसी राज्यों से 23500 होम गार्ड तैनात किए गए हैं.
    • 208000 (दो लाख आठ हजार) से अधिक कर्मियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है.
  • 30 Nov 2023 02:15 AM (IST)

    तेलंगाना में 3 करोड़ 26 लाख से अधिक मतदाता

    तेलंगाना में 3 करोड़ 26 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 1 करोड़ 63 लाख 13 हजार 268 पुरुष मतदाता, 1 करोड़ 63 लाख 02 हजार 261 महिला मतदाता और 2,676 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं. राज्य में 9 लाख 99 हजार 667 युवा मतदाता हैं.

  • 30 Nov 2023 02:12 AM (IST)

    119 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग

    तेलंगाना के 119 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. राज्य में कुल 2290 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिनकी किस्मत का फैसला आज मतदान पेटी में बंद हो जाएगा.

  • 30 Nov 2023 02:10 AM (IST)

    मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी

    तेलंगाना में आज होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं, गुरुवार शाम को पोलिंग अधिकारी ईवीएम और वीवीपैट के साथ रवाना हो गए. चुनाव आयोग ने जरूरत के आधार पर 75464 बैलट यूनिट (ईवीएम), 44828 कंट्रोल यूनिट और 49460 वीवीपैट रिटर्निंग अधिकारियों को सौंपा है.

तेलंगाना में आज 119 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा, जिसकों लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख के.चंद्रशेखर राव जैसे शीर्ष नेताओं के धुंआधार चुनाव प्रचार किया. यहां आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. राज्य में कुल 2290 उम्मीदवार मैदान में हैं.चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य में व्यापक तैयारियां कीं है. महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों के साथ राज्य की सीमाओं पर सभी चेक पोस्टों पर निगरानी बढ़ा दी गई है. शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. तेलंगाना में मतदान से जुड़ी हर बड़ी खबर का यहां अपडेट पढ़ें.

Published On - Nov 30,2023 2:04 AM