Rowdy Rathore: कौन हैं सानिया अंकलेसरिया? अक्षय कुमार की 100 करोड़ी ‘राउडी राठौर’ का थीं अहम हिस्सा

Rowdy Rathore: कौन हैं सानिया अंकलेसरिया? अक्षय कुमार की 100 करोड़ी ‘राउडी राठौर’ का थीं अहम हिस्सा

अक्षय कुमार की फिल्म राउडी राठौर एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा में होने लगी है, क्योंकि फिल्म का सीक्वल पार्ट बनने वाला है. इसी दौरान फिल्म की चाइल्ड आर्टिस्ट को भी लेकर काफी बात होने लगी है, आइए उनके बारे में जानते हैं.

अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई कमाल की फिल्में दी हैं, जो कि बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाल की साबित हुई हैं. हाल ही में उन्हीं फिल्मों में से एक के सीक्वल बनाए जाने का ऐलान हुआ है, जिसका नाम 'राउडी राठौर' है.

हालांकि, फिल्म के पहले पार्ट की बात करें, तो ये साल 2012 में रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थीं. फिल्म को लोगों ने काफी प्यार दिया था और इसने कमाई भी खूब की थी.

फिल्म की कहानी, गाने के अलावा लोगों का ध्यान जिसने ज्यादा खींचा था वो फिल्म की चाइल्ड आर्टिस्ट थी, जिसने अक्षय की बेटी का रोल निभाया है. उस चाइल्ड आर्टिस्ट का नाम सानिया अंकलेसरिया है.

सानिया अंकलेसरिया फिल्म में एक अहम किरदार में थीं, लोगों ने उनके स्क्रिन प्रेजेंस को लोगों ने खूब पसंद किया था. चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर उन्होंने 'रांझणा', 'लाइफ्ट गुड', 'बॉम्बरिया', 'आतंकवादी अंकल' जैसी फिल्में की हैं.