गुलाबी साड़ी में आमना शरीफ का खूबसूरत अंदाज, तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर
आमना शरीफ ने गुलाबी साड़ी में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. गजरा, गोल्डन झुमकों और हाथ में कमल के फूल के साथ उनका प्यारा एथनिक लुक फैंस का दिल जीत रहा है.
आमना शरीफ टीवी की दुनिया में बड़ा नाम हैं. वो दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. वो साल 2003 में एकता कपूर के शो ‘कहीं तो होगा’ से फेमस हुई थीं. वो सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. 17 सितंबर को उन्होंने गुलाबी साड़ी में अपनी कुछ शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.
एक्ट्रेस की इन हसीन फोटो को देखकर फैंस ने कमेंट सेक्शन में जमकर रेड हार्ट और फायर इमोजी की बरसात कर दी. वहीं, कई फैंस ने एक्ट्रेस की खूब तारीफ भी की.
एक्ट्रेस की खूबसूरती के अलावा उनके करियर की बात करें तो, एक्ट्रेस ने ‘कहीं तो होगा’ टीवी शो से करियर की शुरुआत की. उसके बाद उन्होंने ‘होंगे जुदा न हम’ के बाद ‘कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका का रोल निभाकर महफिल लूट ली थी.
आमना टीवी नहीं, बल्कि फिल्मों में भी अपने हुस्न के जलवे बिखेर चुकी हैं. उन्होंने 2009 में ‘आलू चाट’ से बॉलीवुड में कदम रखा, फिर ‘आओ विश करें’ में नजर आईं. आमना साल 2014 में रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘एक विलेन’ में भी काम कर चुकी हैं.



