Pakistan Hong Kong Sixes Squad: उमर गुल के भतीजे को बनाया गया पाकिस्तान का कप्तान, हुआ टीम का ऐलान
Hong Kong Sixes 2025: हॉन्गकॉन्ग में 7 से 9 नवंबर को होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान ने टीम का ऐलान कर दिया है. 24 साल के अब्बास अफरीदी को कप्तान बना दिया गया है.
Pakistan Squad: पाकिस्तान की टीम ने Hong Kong Sixes 2025 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान ने 7 युवा खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया है. कप्तानी अब्बास अफरीदी को सौंपी गई है जो कि तेज गेंदबाज हैं. (PC-INSTAGRAM)
पाकिस्तान की टीम ने Hong Kong Sixes 2025 के लिए अब्दुल समद, ख्वाजा मोहम्मद नफे, माज़ सदाकट, मोहम्मद शहजाद, साद मसूद और शाहिद आजिज़ को भी जगह दी है.(PC-INSTAGRAM)
Hong Kong Sixes में भारतीय टीम भी खेलेगी जिसकी कप्तानी दिनेश कार्तिक को दी गई है. इस टूर्नामेंट में आर अश्विन भी खेलने वाले हैं. बता दें भारत ने ये टूर्नामेंट सिर्फ एक ही बार साल 2005 में जीता था. जबकि पाकिस्तान ने ये टूर्नामेंट पांच बार जीता है.(PC-PTI)
Hong Kong Sixes की बात करें तो इस टूर्नामेंट के रूल अलग होते हैं. इसमें एक टीम में 6 ही खिलाड़ी खेलते हैं. एक पारी 6 ओवर की होती है और हर खिलाड़ी एक ही ओवर फेंक सकता है. कोई खिलाड़ी हाफसेंचुरी लगा दे तो उसे रिटायर कर दिया जाता है.(PC-PTI)



