Akshay In RD Burman Biopic: म्यूजिक लेजेंड आरडी बर्मन की बायोपिक में अक्षय कुमार, नीरज पांडे से मिलाया हाथ, होगा स्पेशल रोल

Akshay In RD Burman Biopic: म्यूजिक लेजेंड आरडी बर्मन की बायोपिक में अक्षय कुमार, नीरज पांडे से मिलाया हाथ, होगा स्पेशल रोल

Akshay Kumar in RD Burman Biopic: अभिनेता अक्षय कुमार और नीरज पांडे एक बार साथ काम करेंगे. नीरज इस वक्त आरडी बर्मन की बायोपिक बना रहे हैं, इस फिल्म में अक्षय कुमार का अहम और स्पेशल रोल होने वाला है.

Akshay Kumar in RD Burman Biopic: निर्देशक नीरज पांडे इन दिनों अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं, जो कि लेजेंड्री म्यूजिक कंपोजर आरडी बर्मन की बायोपिक होगी. इस फिल्म में फरहान अख्तर मुख्य किरदार निभाने वाले हैं, यानी वो आरडी बर्मन की भूमिका में बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे. अब इसी फिल्म में अक्षय कुमाक की भी एंट्री हो गई है. हालांकि वो इस फिल्म में कैमियो करेंगे. नीरज पांडे और अक्षय कुमार का पुराना नाता है. दोनों ने साथ में स्पेशल 26 और बेबी जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं. यही वजह है कि अक्षय तुरंत इस फिल्म में कैमियो करने को तैयार हो गए.

नीरज पांडे और फरहान अख्तर के इस प्रोजेक्ट पर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. मेकर्स ने डिटेल को छिपाकर रखा है. वहीं अक्षय फिल्म में कौन सा रोल निभाएंगे इस बारे में भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. हालांकि ये जरूर सोर्स ने बताया है कि अक्षय कुमार जो रोल निभाएंगे, वो कहानी के लिए बेहद अहम है.

पिंकविला की रिपोर्ट में सोर्स ने अक्षय की एंट्री पर कहा, “अक्षय कुमार और नीरज एक दूसरे की काफी इज्जत करते हैं, इसलिए अक्षय को हां कहने में देर नहीं लगी. जैसे ही नीरज ने रोल के बारे में बताया, अक्षय तुरंत फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गए. ये एक स्पेशल अपियरेंस है, लेकिन कहानी में उस किरदार की काफी अहमियत है.”

11 साल बाद साथ आए अक्षय-नीरज

अक्षय कुमार और नीरज पांडे की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया है. साल 2013 में पहले इस जोड़ी ने ‘स्पेशल 26’ जैसी धमाकेदार फिल्म दी. इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. इसके बाद 2015 में नीरज के ही निर्देशन में बनी ‘बेबी’ में भी अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई. अब दोनों करीब 11 साल के बाद फिर साथ आए हैं. ऐसे में फिल्म से उम्मीद और बढ़ गई है.

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?

आरडी बर्मन की बायोपिक की शूटिंग इसी साल सितंबर में शुरू होने वाली है. फरहान लीड रोल निभाएंगे और नीरज के कंधों पर डायरेक्शन की जिम्मेदारी होगी. वहीं फिल्म को नीरज अपने बैनर और फरहान-रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे. मेकर्स फिल्म के जरिए भारतीय सिनेमा के म्यूजिक लेजेंड को ट्रिब्यूट देने की प्लानिंग कर रहे हैं.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More