‘खतरे में रितेश देशमुख की नौकरी…’, ऐसा क्यों बोले सलमान खान, भाई सोहेल का सपोर्ट करने पहुंचे ‘अलायंस’

‘खतरे में रितेश देशमुख की नौकरी…’, ऐसा क्यों बोले सलमान खान, भाई सोहेल का सपोर्ट करने पहुंचे ‘अलायंस’

सोहेल खान इस वक्त रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आ रहे हैं. सलमान खान उन्हें सपोर्ट करने शो में पहुंचे. जहां उन्होंने भाई सोहेल का हालचाल लेने के साथ ही बाकी कंटेस्टेंट के साथ भी बात की और इसी के साथ रितेश देशमुख को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसने सबका ध्यान खींच लिया.

कुणाल खेमू का रियलिटी शो ‘अलायंस’ ऑडियंस के बीच काफी चर्चा में है. अब सलमान खान भी शो में पहुंचे हैं, जहां वो अपने भाई सोहेल को लेकर थोड़े फिक्रमंद दिखाई दिए. उनकी एंट्री का प्रोमो सामने आया है, जिसमें बातचीत के दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में सलमान खान रितेश देशमुख पर भी चुटकी लेते दिखाई दिए. इसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बौछार हो गई है.

प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे ‘अलायंस’ में फैमिली वीक के दौरान सभी कंटेस्टेंट के परिवार वाले उनसे मिलने आ रहे हैं. सीमा सचदेह के शो से बाहर होने के बाद सोहेल कान काफी परेशान दिखाई दे रहे थे, फिलहाल अब उनके भाईजान सलमान शो में उन्हें सपोर्ट करने आए हैं. जिसका एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल है.

शो में क्या बोले सलमान खान?

सोशल मीडियो पर ‘अलायंस’ शो में सलमान खान की एंट्री लेने के बाद सभी कंटेस्टेंट उन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं. इसके बाद सलमान खान ने सोहेल का हाल पूछा, इसके बाद वो बाकी लोगों से बात करते नजर आए. जिसमें एक्टर कहते हैं, “कोई स्ट्रेस तो नहीं दे रहो हो न, इसके बाद वो हंसते हुए कहते हैं, मुझे लगता है कि रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में लग रही है.”

इस बात ने खींचा ध्यान

बता दें कि रितेश देशमुख इस वक्त रियलिटी शो ‘लॉकअप’ को होस्ट कर रहे हैं, जो ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है. अब जबकि सलमान खान ने कहा कि रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में लग रही है, तो लोग सोशल मीडिया पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं कि ‘अलायंस’ को तो कुणाल खेमू होस्ट करते हैं. फिलहाल पूरा एपिसोड आने के बाद ही ये पता चलेगा कि सलमान खान किस बारे में बात करते हुए रितेश देशमुख का जिक्र कर रहे थे.

शुरू होने वाला बिग बॉस 20

मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो में से एक बिग बॉस का हर सीजन हिट रहता है. अब इसका 20वां सीजन भी आने वाला है. कुछ दिनों पहले ही इसे लेकर मेकर्स ने अनाउंसमेंट किया था. शो में मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल भी शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा निया शर्मा और जन्नत जुबैर के भी इसमें शामिल होने की चर्चा है.

शशि सिंह
शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More