Dara Singh Grand Daughter: मॉडल है रामायण के हनुमान की पोती, इवेंट में नजर आने के बाद टिकी सभी की नजरें
इस वक्त सोशल मीडिया पर लोगों के बीच एक खास चेहरा काफी वायरल हो रहा है, जो है एक्टर दारा सिंह की पोती अमेलिया रंधावा का. हाल ही में उन्हें एक पब्लिक इवेंट में देखा गया, जिसके बाद से उनको लेकर चर्चा काफी बढ़ गई है.
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो किसी को एक झटके में लोगों के बीच पॉपुलर कर देता है. ऐसे में एक और नाम आजकर सामने आ रहा है, जो एक्टर दारा सिंह की पोती का है, जिनका नाम अमेलिया रंधावा है.
अमेलिया एक्टिंग की फील्ड में तो एक्टिव हैं ही, लेकिन इसके अलावा उन्हें फिल्ममेकिंग में भी दिलचस्पी है. अमेलिया ने Cherry नाम की एक क्राइम ड्रामा शॉर्ट फिल्म पर काम किया है. इसके साथ ही साथ वो कई म्यूजिक वीडियो प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रही हैं.
अमेलिया का सोशल मीडिया अकाउंट देखें, तो वो मॉडलिंग करते हुए भी दिखती हैं. हाल ही में इवेंट पर देखने के बाद से लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया है कि वो फिल्मी दुनिया के ही लिए बनी हैं.
जानकारी के मुताबिक, 17 साल की उम्र में अमेलिया ने अपने स्कूल में फिल्ममेकिंग क्लब भी शुरू कर चुकी हैं. हालांकि, अब जब अमेलिया लोगों के बीच चर्चा में आने लगी हैं, तो लोग फिल्मों में उनके आने का इंतजार करेंगें.
वहीं दारा सिंह की बात की जाए, तो उन्हें रामानंद सागर की रामायण में भगवान हनुमान के किरदार में खास पहचान मिली थी. हालांकि, इसके अलावा भी उन्होंने कई रोल किए लेकिन इस रोल की वजह से लोग उनके सामने अपना सिर झुका लेते थे.



