रिलीज के 18 साल बाद भी जिस फिल्म से लाखों कमा रहे हैं अनिल कपूर, जानें कितनी ली थी उसके लिए फीस?
बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर ने हाल ही में एक दिलचस्प खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि 2008 में आई फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए अपनी फीस का भी जिक्र किया. आज भी इस फिल्म से उन्हें हर साल लाखों रुपये की रॉयल्टी मिलती है.
बॉलीवुड में अक्सर कहा जाता है कि एक हिट फिल्म सिर्फ रिलीज के वक्त ही नहीं, बल्कि सालों तक कलाकारों की जिंदगी बदल देती है. कुछ ऐसा ही अनुभव दिग्गज एक्टर अनिल कपूर ने भी साझा किया है.
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो 'स्लमडॉग मिलेनियर' है, जो साल 2008 में रिलीज हुई थी और पूरी दुनिया में जबरदस्त तारीफ हासिल की थी. इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि ऑस्कर अवॉर्ड्स में भी इतिहास रच दिया था.
फिल्म में अनिल कपूर ने एक टीवी गेम शो होस्ट का किरदार निभाया था, जो भले ही बहुत लंबा रोल नहीं था, लेकिन लोगों को पसंद खूब आया था. एक्टर ने बताया कि हाल ही में उन्हें इस फिल्म के लिए करीब 3 लाख रुपये से ज्यादा का चेक मिला था.
अनिल कपूर ने ये भी बताया कि जब उन्होंने ये फिल्म की थी, तब उन्होंने इसे पैसों के लिए थे. एक्टर ने कहा कि वो फिल्म के जरिए कुछ सीखना चाहते थे और फिल्म की टीम ने खुद उनसे कहा था कि वो मुझे अफोर्ड नहीं कर सकते हैं.
रिलीज के लगभग दो दशक बाद भी यह फिल्म उनके लिए कमाई का जरिया बनी हुई है. उन्होंने बताया कि अभी तक उन्हें इस तरह से 6 करोड़ रुपये मिल चुके हैं. इस फिल्म ने आठ ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया है.



