Animal Park Update: रणबीर कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी, ‘स्पिरिट’ के बाद ‘एनिमल पार्क’ पर काम शुरू करेंगे संदीप रेड्डी वांगा
Animal Park Update: रणबीर कपूर की 'एनिमल पार्क' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय ने बताया है कि फिल्म की शूटिंग 'स्पिरिट' के 6 महीने बाद शुरु की जाएगी.
Animal Park Update: संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने ‘एनिमल पार्क’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कंफर्म किया है कि ‘स्पिरिट’ की रिलीज के 6 महीने बाद ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग शुरू होगी. रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ जब रिलीज हुई थी, तब फिल्म ने खूब चर्चा बटोरी थी. ऐसे में फैंस अब ‘एनिमल पार्क’ में रणबीर को डबल रोल में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इस अपडेट के बाद तो रणबीर के फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ जाएगी.
हाल ही में NTV तेलुगु से बातचीत में प्रणय रेड्डी वांगा ने बताया कि वह और संदीप ‘स्पिरिट’ के बाद 6 महीने का ब्रेक लेंगे. इसके बाद दोनों ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग शुरू करेंगे. प्रभास स्टारर ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को रिलीज होने वाली है. ऐसे में माना जा रहा है कि ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग 2027 के आखिर में शुरू हो सकती है.
ये भी पढ़ें: Ramayana: रामायण में रावण बने यश के फैन हुए हनी सिंह, तारीफ में बोले-रणबीर भाई से ज्यादा अच्छे
‘एनिमल पार्क’ के अपडेट पर फैंस का रिएक्शन
‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग को लेकर सामने आए इस अपडेट पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं. एक यूजर ने Reddit पर लिखा, “RK ने बहुत ज्यादा समय लेने वाली फिल्में साइन कर ली हैं और विक्की ने भी.” एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, “इस बार सेकेंड हाफ की स्क्रिप्ट मत भूलना.” वहीं एक कमेंट में कहा गया, “तो शायद फिल्म 2029 में रिलीज होगी.”
एक अन्य फैन ने लिखा कि यह काफी देर हो जाएगी और फिल्म ‘एनिमल’ के हिट होने के तुरंत बाद इस पर काम शुरू करना चाहिए था. हालांकि, एक यूजर ने फिल्म के इंतजार को सही ठहराते हुए लिखा कि अभी करीब 3 साल ही हुए हैं और ‘KGF 2’ को भी आने में 5 साल लगे थे, लेकिन सभी जानते हैं कि वह फिल्म कितनी सफल रही.
Sandeep Reddy Vanga to Begin ‘Animal Park’ 6 Months After ‘Spirit’ Release! by u/Signal-While-3794 in BollyBlindsNGossip
कुछ फैंस ने ‘स्पिरिट’ का भी जिक्र किया और कहा कि तृप्ति डिमरी के लिए लगातार संदीप रेड्डी वांगा की फिल्मों में नजर आने का मौका बन रहा है. कई फैंस ने साफ कहा कि वे ‘एनिमल पार्क’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
‘एनिमल पार्क’ में डबल रोल में होंगे रणबीर
रणबीर कपूर पहले ही बता चुके हैं कि संदीप रेड्डी वांगा के दिमाग में ‘एनिमल’ की शूटिंग के दौरान ही ‘एनिमल पार्क’ की कहानी थी. उन्होंने बताया था कि अगली फिल्म वहीं से कहानी को आगे बढ़ाएगी, जहां ‘एनिमल’ खत्म हुई थी. ‘एनिमल पार्क’ में रणबीर कपूर दो किरदारों में नजर आएंगे. फिल्म के जरिए संदीप रेड्डी वांगा कहानी के टकराव को और आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं.




