Preity: 8 सालों तक क्यों बॉलीवुड से दूर रहीं प्रीति जिंटा? आमिर खान का साथ मिला तो सनी देओल संग कर रहीं कमबैक
Preity Zinta: सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है, जिसका इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से क्लैश होगा. इस पिक्चर से प्रीति जिंटा कमबैक करने जा रही हैं, पर क्यों 8 साल तक वो बॉलीवुड से दूर थीं? जानिए
Preity Zinta: सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है . यह इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसे अब फाइनली लाया जा रहा है. 14 अगस्त को सनी देओल की फिल्म रिलीज होगी, जिसका कुछ वक्त पहले ही ट्रेलर आया है और इसने फैन्स को खुश कर दिया. वजह है कि फिल्म में एक्शन के अलावा एक इमोशनल स्टोरी भी दिखने वाली है. इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. साथ ही आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले पिक्चर को बनाया जा रहा है. वहीं, सनी पाजी के अलावा पिक्चर में करण देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल, शबाना आजमी और अभिमन्यु सिंह भी दिखने वाले हैं. इस फिल्म से प्रीति जिंटा 8 साल बाद कमबैक कर रही हैं. पिछले 8 सालों से वो फिल्में नहीं करना चाहती थीं, इसलिए इंडस्ट्री से दूर थीं.
प्रीति जिंटा की आखिरी रिलीज हुई फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ थी, जिसमें वो सनी देओल के साथ ही काम करती हुए नजर आई थीं. यह फिल्म 23 नवंबर 2018 को सिनेमाघरों में आई थी. इसमें उन्होंने सपना दुबे का किरदार भी निभाया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई. खैर, अब कमबैक फिल्म में भी उन्हें सनी देओल के साथ ही देखा जाएगा. साथ ही आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म के लिए उन्हें कास्ट किया गया है. चर्चा ऐसी भी है कि ‘बंटवारा 1947’ के लिए वो 10-12 करोड़ रुपये तक फीस ले रही हैं. खैर, 8 साल से कहां थीं एक्ट्रेस?
क्यों प्रीति जिंटा ने नहीं किया काम?
दरअसल पिछले 8 साल से प्रीति जिंटा ने किसी भी बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया है. वो चाहती, तो उनके पास प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं थी. और वो हर साल IPL में अपनी टीम पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने भारत भी आती रहती थीं. पर एक्ट्रेस ने कुछ सालों पहले बताया था कि वो कोई फिल्म करना नहीं चाहती हैं, इसलिए फिल्मों से दूर रहीं. साथ ही उनका पूरा फोकस बिजनेस पर था. साथ ही एक्ट्रेस ने कहा था कि- ”मैंने इंडस्ट्री में कभी किसी को डेट नहीं किया, मुझे अपना परिवार चाहिए था. महिलाओं के पास एक बायोलॉजिकल क्लॉक है. मैं अपनी पर्सनल लाइफ पर ही पूरा फोकस करना चाहती थी. सिर्फ अच्छी एक्ट्रेस और एक अकेला इंसान बनकर मुझे नहीं रहना था. इसलिए मैं बच्चे पैदा करना चाहती थीं. ”
बताते चलें कि नवंबर 2021 में प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ ने सोशल मीडिया के जरिए अपने बच्चों के जन्म की जानकारी शेयर की थी. 46 की उम्र में प्रीति जिंटा सरोगेसी के जरिए ही मां बनी थीं, जिसके बाद से ही पेरेंटहुड एन्जॉय कर रही हैं.




