पंजाब: धरने पर बैठे CRPF जवान को उठा ले गई पुलिस, DSP पर थप्पड़ मारने का आरोप… सड़क पर बैठी पत्नी

पंजाब: धरने पर बैठे CRPF जवान को उठा ले गई पुलिस, DSP पर  थप्पड़ मारने का आरोप… सड़क पर बैठी पत्नी

पंजाब के पटियाला स्थित सरकारी राजिंदरा अस्पताल में नशे से जुड़ी सामग्री मिलने का दावा करने वाले CRPF जवान सोनू को देर रात पुलिस द्वारा धरने से उठाकर ले जाने का आरोप लगा है.

Punjab News: पंजाब में पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में नशे से जुड़ी सामग्री मिलने का दावा करने वाले CRP जवान सोनू को पुलिस द्वारा देर रात धरने से जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगा है. जवान की पत्नी के मुताबिक, रात करीब 12 बजकर 33 मिनट पर पुलिस सोनू को गाड़ी में बैठाकर ले गई. पत्नी सड़क पर बैठकर अपने पति को छोड़ने की गुहार लगा रही है.

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के मानसा जिले के बुढलाडा निवासी सोनू की पोस्टिंग पंजाब से बाहर है. वह छुट्टी लेकर इलाज कराने के लिए पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती हुआ था. सोनू का दावा है कि अस्पताल के वार्ड के बाथरूम में उसे सिरिंज, नशे के इस्तेमाल से जुड़ी पन्नियां और 10 से 12 लाइटर मिले थे. उसने यह सामग्री अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों को दिखाने की बात कही है.

DSP पर मारपीट और फोन छीनने के आरोप भी लगाए

सोनू का आरोप है कि शिकायत करने के बाद डॉक्टरों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और अनुशासनात्मक आधार पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी. इसके बाद सोनू और उसकी पत्नी अस्पताल के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए. जवान ने DSP संजीव सिंगला पर मारपीट करने और मोबाइल फोन छीनने के आरोप भी लगाए हैं. उसने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं, पुलिस का आधिकारिक पक्ष आना बाकी

हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस का इस ताजा घटनाक्रम पर आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है. देर रात पुलिस द्वारा सोनू को गाड़ी में ले जाने के बाद उसकी पत्नी अस्पताल के बाहर मुख्य सड़क पर बैठ गई और अपने पति को जल्द छोड़ने की मांग करने लगी. मामले में आगे की कार्रवाई और पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने का इंतजार है.

पटियाला से शिव भगत की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: पंजाब के मानसा में युवक की मौत के बाद बवाल, परिजन बोले- नशे के ओवरडोज से गई जान, पुलिस से भिड़े

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More