Bharti Singh Son Name: काजू नहीं, ये है भारती सिंह के दूसरे बेटे का असली नाम, तस्वीर शेयर कर किया खुलासा

Bharti Singh Son Name: काजू नहीं, ये है भारती सिंह के दूसरे बेटे का असली नाम, तस्वीर शेयर कर किया खुलासा

Bharti Singh Son Kaju Real Name: भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने अपने छोटे बेटे के नाम खुलासा कर दिया है. प्यार से दोनों अपने बेटे को काजू बुलाते हैं, लेकिन असली नाम कुछ और ही है. कपल ने बेटे के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं.

Bharti Singh Son Kaju Real Name: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं. दोनों कुछ समय पहले ही दूसरी बार माता-पिता बने हैं. अब उन्होंने अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं और बेटे के नाम का भी खुलासा किया है.

भारती के दूसरे बेटे के जन्म के बाद से खूब चर्चा हो रही थी कि वो अपने बेटे का नाम क्या रखेंगी. वो प्यार से अपने बेटे को काजू बुलाती हैं और यही नाम हर तरफ छा गया है. लोगों को भी ये नाम काफी पसंद आया. हालांकि, ये उनके बेटे का असली नाम नहीं है.

तस्वीरें शेयर करते हुए भारती और हर्ष ने कैप्शन में लिखा, "यशवीर." जी हां, उनके दूसरे बेटे का असली नाम यशवीर ही है. ये एक संस्कृत भाषा का शब्द है, जिसका मतलब होता है प्रसिद्ध योद्धा या फिर गौरवशाली और बहादुर. सोशल मीडिया पर लोग उनकी तस्वीरों पर काफी प्यार बरसा रहे हैं.

यशवीर का जन्म 19 दिसंबर 2025 को हुआ. जन्म के बाद जब भारती और हर्ष बेटे को काजू कहते दिखे, तो लोगों को लगने कि उसका असली नाम यही है. पर अब उसका असली नाम सामने आ गया है. ये नाम भी सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आ रहा है.