बिग बॉस के मेकर्स फिनाले में लाने वाले हैं हुकुम का इक्का, राइज एंड फॉल के बाद पवन सिंह इस शो की बढ़ाएंगे TRP
बिग बॉस 19 की फिनाले नाइट में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह चार चांद लगाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन सिंह परफॉर्म करेंगे और शो के ग्रैंड फिनाले को और भी ग्रैंड बना देंगे. वो नीलम गिरी के साथ ताल से ताल मिलाते नजर आ सकते हैं.
रियालिटी शो बिग बॉस 19 का 7 दिसंबर को ग्रैंड फिनाले होने वाला है. रविवार की शाम को पता लग जाएगा कि इस साल की ट्रॉफी किसके नाम होगी. इस खूबसूरत शाम में और भी चार चांद लगाने के लिए मेकर्स ने पूरी तैयारी कर ली है.
पवन सिंह फिनाले की शाम में अपने सुर लगाएंगे और शाम की रौनक बढ़ा देंगे. इन दिनों भोजपुरी स्टार टीवी की दुनिया में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. अब तक कुछ ही महीनों में वो कई सारे रियालिटी शो में नजर आए.
पवन सिंह राइज एंड फॉल, आई पॉपस्टार में भी दिखाई दिए थे. इसी के बाद अब वो बिग बॉस के मंच से गर्दा उड़ाने की तैयारी में हैं. वो बतौर गेस्ट एंट्री करेंगे. साथ ही सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करेंगे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन सिंह बिगबॉस की फिनाले नाइट में परफॉर्म करेंगे. वो नीलम गिरी के साथ ताल से ताल मिलाते नजर आ सकते हैं. जिससे इस शो की न सिर्फ रौनक बढ़ेगी बल्कि टीआरपी भी बढ़ने की पूरी उम्मीद है.
बिगबॉस 19 फिनाले तक पहुंच गया है. गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और अमाल मलिक अब तक ट्रॉफी की रेस में बने हुए हैं. अब देखना होगा की इस साल की ट्रॉफी कौन लेकर जाता है.
कहा जा रहा है कि मेकर्स ने ये दांव टीआरपी के लिए चली है. इससे पहले एक्टर राइज एंड फॉल में शामिल हुए थे और शो की टीआरपी काफी कमाल की थी.



