Bigg Boss 20: कैमरे के सामने मेकअप हटाया, टी-शर्ट उतारी, शर्टलेस सलमान खान ने ट्रोलर्स को दी चेतावनी
Bigg Boss 20: बिग बॉस का शनिवार का वार काफी हैरान करने वाला रहा है. इस एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने कैमरे के सामने ही शर्ट उतार दी. चलिए जानते हैं आखिर भाईजान ऐसा क्यों किया है?
Bigg Boss 20: बिग बॉस के फैंस को वीकेंड के वार का बेसब्री से इंतजार रहता है. क्योंकि वीकेंड पर सलमान खान आते हैं और कंटेस्टेंट्स को फीडबैक देते हैं. वहीं, अगर कोई सदस्य गलती करता है तो उसकी जमकर क्लास भी लगाते हैं. लेकिन इस बार का वीकेंड का वार काफी हटकर रहा है. इस वीकेंड पर सलमान खान ने सिर्फ कंटेस्टेंट्स ही नहीं बल्कि ट्रोल्स को जमकर लताड़ा है. इतना ही नहीं भाईजान ने एपिसोड के दौरान कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद तो हर कोई हैरान रह गया. दरअसल, सलमान ने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए अपनी टीशर्ट उतार दी, हैट हटा दी और चेहरे से मेकअप भी रिमूव कर दिया.
जी हां, सलमान खान ने पहली बार बिग बॉस के सेट पर कुछ ऐसा किया है. हर तरफ उनका वीडियो वायरल हो रहा है और भाईजान की जमकर तारीफ भी हो रही है. लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ है कि सलमान को इतना सबकुछ करना पड़ा. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं.
ये भी पढ़ें: बेकाबू हुई भीड़, कार के शीशे तोड़ेकाजल राघवानी की गाड़ी पर हुआ हमला, एक्ट्रेस ने बताया अपना हाल
सलमान खान ने लगाई ट्रोल्स की क्लास
आज यानी 19 सितंबर के वीकेंड के वार में सलमान खान ने स्काउट और अरिशफा को समझाते हुए बताया है कि सोशल मीडिया पर लोग अगर आपकी तारीफ करते हैं तो कुछ लोग ऐसे भी है जों आपको ट्रोल करते हैं. कभी मोटापे को लेकर, कभी बढ़ती उम्र को लेकर तो कभी मां बनने के बाद बदलते लुक को लेकर.
सलमान ने ये बात ऐसे वक्त पर उठाई है, जब सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ को उनके बढ़ते वजन और लुक को लेकर काफी लोगों ने ट्रोल किया था. लोगों का कहना था कि मां बनने के बाद कैटरीना काफी बदल गई हैं और उन्हें अपने लुक पर काम करना चाहिए. अब सलमान खान ने भी एपिसोड में कैटरीना का बिना नाम लिए इस बात का जिक्र कर दिया.
STANDING OVATION!#SalmanKhan took off his T-shirt, showed his body and challenged if you want to troll, go ahead and do it.
He just shut the haters up again. He doesnt care about trolling #BiggBoss20 pic.twitter.com/YGbVM8X9om
— Devil V!SHAL (@VishalRC007) September 19, 2026
इतना ही नहीं सलमान खान ने पैपराजी को भी लताड़ा. उन्होंने कहा कि पैपराजी फीमेल एक्ट्रेस की बैक से तस्वीरें और वीडियो लेते हैं. आखिर इन्हें मीडिया का कार्ड देता कौन है? भाईजान ने तो एक्ट्रेसेस को सलाह दी की अगर अब कोई पैपराजी ऐसा करे तो उसे खरी-खोटी सुना दें.
पैपराजी और ट्रोल्स को लताड़ते हुए अचानक सलमान खान ने पहले तो अपनी हैट उतारी. इसके बाद शर्ट उतार दी. इस दौरान भाईजान ने कहा कि, ट्रोल करना है न आओ ट्रोल करो, ट्रोल करना पसंद है न, ये देखों, लो क्लोजअप लो, देखों ! रुको बताता हूं. सलमान ने अपने मेकअप आर्टिस्ट को बुलाया और मेकअप भी रिमूव करवा दिया. इसके बाद सलमान आगे कहते हैं कि, पहले अपने आपको देखों भाई. ये जो आप लोग कमेंट करते हो. पहले अपनी शक्ल देखों, अपना जिस्म देखो. पहले अपने मां-बाप को देख लो, उनकी सेहत देख लो. फिर करना ये सब.




